पाकिस्तान का दावा, तालिबान की शह पर अफगानिस्तान में चल रहा टीटीपी का ट्रेनिंग कैंप, नई फौजी वर्दी में जारी की तस्वीरें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पाकिस्तान का दावा है कि तालिबान की शह पर अफगानिस्तान में चल रही है टीटीपी की ट्रेनिंग.
जो ड्रेस और हथियार आतंकवादियों के पास दिखाई दे रही हैं वो तालिबान इस्तेमाल करता है.
एक बार फिर तालिबान और पाकिस्तान के रिश्तों में आ सकती है खटास.

नई दिल्ली: आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने अपनी नई फौजी वर्दी में आधुनिक हथियारों के साथ फोटो जारी की है. टीटीपी के प्रमुख कमांडर का भी फोटो भी जारी किया गया है. पाकिस्तान का दावा है कि टीटीपी का प्रमुख कमांडर अफगानिस्तान में है और यह आतंकवादी प्रशिक्षण तालिबान की शह पर अफगानिस्तान में अल फारुक प्रशिक्षण केंद्र में चल रहा है. पाकिस्तान का यह भी दावा है कि उसने बीती रात एक विशेष ऑपरेशन में इस आतंकवादी संगठन के 40 आतंकवादियों को मार गिराया जिसमें इनके दो बड़े सरगना भी शामिल थे.

आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने अपने आतंकवादियों के लिए नई फौजी वर्दी डिजाइन कराई है. टीटीपी द्वारा जो फोटो जारी किए गए हैं उनमें आतंकवादी आधुनिक हथियार जैसे नाइट विजन गोगल्स एसॉल्ट राइफलें, थर्मल टारगेटिंग स्कोप एनवीजी, अमेरिकी एन पीवीएस 7 के साथ रूसी पैटर्न की एकेएम राइफल शामिल हैं. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने आतंकवादी संगठन द्वारा जारी किए गए फोटो को जारी करते हुए दावा किया है कि आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान का यह प्रशिक्षण केंद्र पूर्वी अफगानिस्तान में स्थित अल फारुक प्रशिक्षण कैंप है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का यह भी दावा है कि जो ड्रेस और हथियार आतंकवादियों के पास दिखाई दे रही हैं. वैसी वर्दी और हथियार अफगानिस्तान में मौजूद तालिबान के विशेष सुरक्षा दस्तों द्वारा प्रयोग में लाई जाती है.

अफगानिस्तान में मौजूद है टीटीपी सरगना
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का यह भी दावा है कि यह नई ड्रेस जानबूझकर ऐसे दर्शाई गई है जैसे तालिबानी फौजी प्रशिक्षण ले रहे हैं. जबकि हकीकत में तालिबान की शह पर अफगानिस्तान में आतंकवादियों का प्रशिक्षण लगातार जारी है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के प्रमुख कमांडर नूर वली महसूद की भी एक फोटो जारी कर दावा किया है कि यह फोटो अफगानिस्तान की है. यानी टीटीपी सरगना अफगानिस्तान में मौजूद है.

यह भी पढ़ें: क्यों बढ़ रहा है पाकिस्तान तालिबान के संबंधों में तनाव?

पाकिस्तान का दावा है कि उसकी सेना द्वारा चलाए गए एक बड़े आतंक विरोधी अभियान के तहत टीटीपी के 40 आतंकवादियों को दक्षिणी वजीरिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सारा रोगा के निर्जन पहाड़ों में मार गिराया. इसमें उनके दो बड़े आतंकी सरगना भी शामिल हैं. जिनमें खैबर पख्तूनख्वा के टैंक जिले का कथित शैडो गवर्नर दाऊद भी शामिल है. पाकिस्तान का दावा है कि ऑपरेशन के तहत ड्रोन के जरिए भी हवाई हमला किया गया साथ ही आर्टलरी फायर और मोर्टार भी प्रयोग किए गए.

यह भी पढ़ें: क्या है वास्तविक नियंत्रण रेखा , जहां भारतीय और चीनी सैनिकों की हुई है झड़प?

पाकिस्तान के दावे के मुताबिक यह आतंकी सरगना अपने बच्चों और महिलाओं के साथ इस ठिकाने पर छिपे हुए थे. हालांकि उनके परिवार का क्या हुआ इस बाबत पाकिस्तानी सेना ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

रिश्तों में आ सकती है खटास
पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा अफगानिस्तान में चलाए जा रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंप के दावे के बाद एक बार फिर तालिबान और पाकिस्तान के रिश्तों में खटास आ सकती है. क्योंकि पिछले दिनों ही अफगानिस्तान के मंत्री पाकिस्तान गए थे जहां उन्होंने पाकिस्तान को सलाह दी थी कि वे टीटीपी के साथ बातचीत करके मामले को सुलझा लें. जवाब में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर जवाबी हमला किया है कि ट्रेनिंग कैंप तो अफगानिस्तान में ही चल रहे हैं.

Tags: Afghanistan, Pakistan, Taliban afghanistan, Terrorist

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें