कार को बेचने का कौन सा है सही समय? क्या लंबे समय तक गाड़ी रखना है फायदेमंद? 5 साइन जो बताएंगे अब आ गया है समय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कार के इंजन में खराबी आने से पहले इसे बेच दें.
यदि कार की कंपनी या मॉडल बंद हो गया है तो भी इसे रखना नुकसानदायक है.
स्पेयर पार्ट्स नहीं मिलने की स्थिति में कार को बेच देना फायदेमंद है.

नई दिल्ली. हर किसी को अपनी कार से प्यार होता है और वे लंबे से लंबे समय तक उसे अपने पास भी रखना चाहते हैं. इसी के चलते लोग अपनी कार में खराबी आने पर हजारों लाखों रुपये खर्च कर उसे रिपेयर भी करवाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इस प्यार के चक्कर में पड़ कर कहीं आप अपना लाखों रुपये का नुकसान तो नहीं करवाने वाले. क्योंक‌ि कार को लंबे समय तक खुद के पास रखने पर न केवल डेप्रिसिएशन बल्कि उस में आने वाली खराब‌ियां भी उसकी कीमत को कम करती हैं.

ऐसे में आज हम आपको वो 5 बातें बताने जा रहे हैं जो यदि आप अपनी कार में नोटिस करें तो समझ लें कि अब उसे बेचने का समय आ गया है. क्योंकि इसके बाद भी यदि आपने अपनी कार को नहीं बेचा तो फिर इसकी कीमत आपको कबाड़ में लोहा बेचने जितनी ही मिलेगी. तो आइये जानते हैं किन बातों को करना है नोटिस….

यह भी पढ़ें: 20 या 30 नहीं, पूरे 200 साल पहले बनी थी पहली इलेक्ट्रिक कार, मॉडर्न कारों के लिए आज भी है सीख

कार से आने लगे सफेद या काला धुंआ
आपकी कार पेट्रोल है या डीजल यदि इसको सुबह या लंबे समय बात स्टार्ट करने पर सफेद या काला धुंआ निकलता है. या गाड़ी को तेज रेस देने पर भी ऐसा होता है तो ये बड़ी खराबी का संकेत है. इसका मतलब कार के पिस्टन की रिंग्स खराब हो गई हैं. ऐसे में तत्काल अपनी गाड़ी को आप बेच दें. क्‍योंकि धीरे धीरे ये पिस्टन और हैड दोनों को खराब कर देंगी और फिर कार की कीमत लोहे के भाव की रह जाएगी.

मॉडल या कंपनी हो गई बंद
यदि आपके पास जो कार है उसका मॉडल कंपनी ने बनाना बंद कर दिया है या फिर कंपनी ही बंद हो गई है तो उस कार को बेचने में ही फायदा होता है. क्योंकि जितनी वो पुरानी होगी उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा कम होती जाएगी.

स्पेयर पार्ट मिलने बंद हो जाएं
यदि आपकी कार के स्पेयर पार्ट्स मिलने में दिक्कत हो रही है और इसके लिए आपको काफी दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है तो इसका सीधा मतलब है कि कंपनी ने उस कार के मॉडल पर ध्यान देना बंद कर दिया है और भविष्य में कोई बड़ी खराबी आने पर आपको कार के स्पेयर पार्ट्स खासकर इलेक्ट्रिकल पार्ट्स मिलने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

स्टार्ट होने पर देना पड़े लंबा सेल्फ
यदि सुबह कार को स्टार्ट करने पर आपको लंबा सेल्फ देना पड़ रहा हो तो इसका मतलब है कि अब धीरे-धीरे इंजेक्टर से लेकर स्पार्क प्लग और इंजन मूवमेंट तक दिक्कतें आने वाली हैं. ऐसे में ये बड़ी रिपेयर की ओर इशारा करती है.

पिकअप हो जाए कम या टर्बो करे लीक
कार का पिकअप कम होने लगे और टर्बो से एनर्जी लीक हो यानि कार को रेस देने पर ये झटके देने लगे तो ये भी ऐसी खराबी की ओर संकेत है जो आपके हजारों रुपये का खर्च करवाएगी. इसके बाद भी कई बार टर्बो के सही से सेट न होने पर ये परेशानी बार बार आ सकती है. इसलिए ऐसे में कार को बेच देना ही सही कदम होगा.

Tags: Auto News, Car Bike News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें