
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के 179 खाली पदों पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से जल्द बहाली होगी. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय कहते हैं कि विश्वविद्यालय में सरकार के आदेशानुसार चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की जितनी भी सीट है. वह समाप्त कर दी गई थी. वही आदेशानुसार चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के लिए जितना पद स्वीकृत है, उसकी जगह पर आप आउटसोर्सिंग से कर्मचारियों को बहाल करें. मानदेय की राशि सरकार के द्वारा महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को प्राप्त होगा.
उन्होंने ने आगे बताया कि इन्हीं बातों को लेकर पिछले दिनों शिक्षा विभाग में बिहार के तमाम विश्वविद्यालयों के अधिकारियों की बैठक हुई. विश्वविद्यालय से रिक्तियां मांगी गई और कहा गया कि चतुर्थ पद की खाली सीटों का जल्द से जल्द विवरण दें. कितने आउटसोर्सिंग कर्मी कार्यरत हैं. वही विश्वविद्यालय के द्वारा सभी आंकड़ों को शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिया गया है. शिक्षा विभाग आगे की चीजों को जांच कर जल्दी ही कोई निर्णय लेगा.
पीयू के सभी अंगीभूत महाविद्यालय में भरे जायेंगे कर्मचारी
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ.घनश्याम राय कहते हैं कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंगीभुत महाविद्यालय हैं और विश्वविद्यालय मुख्यालय में अभी तक एक भी बहाली नहीं हुई है. जो भी काम कर रहे हैं सभी कर्मी आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे हैं. उसी तरह पूर्णिया विश्वविद्यालय के जो 13 महाविद्यालय हैं. जिसमें बहुत कम कर्मचारी कार्यरत हैं. जितने भी कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें छोड़कर जो बाकी खाली पदों पर कर्मचारी की बहाली होगी. वह आउटसोर्सिंग के द्वारा जल्द से जल्द की जाएगी. उन्होंने कहा कि पूर्णिया विश्वविद्यालय पूर्णिया के सभी 13 कॉलेज से लगभग 179 रिक्त पदों पर चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की बहाली होनी है.
बहाली की प्रक्रिया मनरेगा पर है आधारित
कुलसचिव ने बताया कि चतुर्थ वर्ग कर्मचारी बहाली के लिए आवेदक की प्रक्रिया जो मनरेगा के आधार पर किया जा रहा है. मनरेगा के आधार पर जो मानदेय निर्धारित है. उसी आधार पर विश्वविद्यालयों में भी आउटसोर्सिंग गर्मी का भुगतान किया जा रहा है. महाविद्यालयों में जो आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से जो चतुर्थवर्गीय कर्मचारी की बहाली होगी. वह भी मनरेगा के नियमानुसार ही मानदेय होगा.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 16:32 IST








