राजस्थान में हैवानियत: कॉलेज की 1 लड़की और 9 लड़के, सरेराह की छेड़छाड़, विरोध किया तो बुरी तरह पीटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दौसा शहर में दिनदहाड़े सरेराह हुई वारदात
आरोपियों ने पीड़िता के साथ जा रहे जीजा को भी पीटा
मारपीट के कारण पीड़िता बेहोश हो गई तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है

दौसा. राजस्थान में एक बार फिर एक लड़की के साथ हैवानियत की गई. सूबे के दौसा जिले में आठ नौ लड़कों ने एक लड़की को बुरी तरह से सरेराह सुनसान इलाके में पीटा. यह लड़की अपने सहपाठी के साथ बाइक पर जा रही थी. यह सहपाठी रिश्ते में उसका जीजा भी लगता है. उसी दौरान लड़कों ने लड़की और उसके जीजा को पकड़ लिया. बाद में लड़की के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई. बीच बचाव करने पर उसके जीजा को भी पीटा. मारपीट से लड़की बेहोश हो गई. उसे दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस के अनुसार हैवानियत भरी वारदात दौसा जिला मुख्यालय पर बुधवार को दोपहर में यहां के राजकीय आईटीआई कॉलेज के पास हुई. वहां कॉलेज में पढ़ने जा रही एक छात्रा के साथ उसकी ही कॉलेज के करीब 8-9 लड़कों ने पहले सुनसान सड़क पर अभद्रता की. बाद में उसके साथ जबर्दस्त तरीके से मारपीट की. पीड़िता के जीजा ने जब इसका विरोध किया तो उसे पीटा.

लड़की के साथ कई दिनों से हो रही थी छेड़छाड़
बाद में किसी तरह से इसकी सूचना थोड़ी दूरी पर स्थित कॉलेज पहुंची. इस पर वहां से कुछ लोग लड़की को बचाने आए लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर डाली. उसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ बीते कई दिनों से छेड़छाड़ हो रही थी. पीड़िता ने छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन को शिकायत भी की थी. लेकिन लड़कों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई.

आपके शहर से (दौसा)

कार्रवाई नहीं होने से लड़कों के हौसलें बुलंद हो गए
शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लड़कों के हौसलें बुलंद हो गए और उन्होंने सड़क पर की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट कर डाली. फिलहाल पीड़िता बेहोश है. पुलिस उसके बयान लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंची है. घटना के बाद आरोपी छात्र फरार हो गए. पीड़िता के होश में आने के बाद उसके बयान लिए जाएंगे. इस बीच वारदात का पता चलने पर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचित किया.

लड़की के होश में आने पर होगा मामले का खुलासा
पुलिस का कहना है कि वह पूरे मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस संबंध में कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. पीड़िता के होश में आने पर ही पूरे मामले का खुलासा और आरोपियों की पहचान हो पाएगी. पुलिस कॉलेज प्रबंधन से भी मामले की जानकारी ले रही है. घटना की खबर फैलते ही कॉलेज से भी कई छात्र अस्पताल पहुंचे. पीड़िता के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Tags: Crime News, Dausa news, Molestation, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें