ट्रोल के निशाने पर आई सिमी ग्रेवाल, दुखी हुईं एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, लारा दत्ता के पति बने वजह!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा और टीवी होस्ट सिमी ग्रेवाल को हाल में ट्रोल किया गया. लोगों के ट्रोल पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोग बहुत जल्दी जजमेंटल हो जाते हैं. दरअसल, सिमी ने हाल में एक वीडियो शेयर किया था. यह एक पुराना वीडियो है, जिसमें सिमी टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और उनकी पहली पत्नी श्वेता जयशंकर इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो पर लोगों द्वारा ट्रोल किए जाने पर सिमी ने दुख भी जताया. उन्होंने कहा इस वीडियो को शेयर करने का मकसद कुछ और था, लेकिन लोगों ने इसे गलत समझ लिया.

सिमी ग्रेवाल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपने लोकप्रिय शो Rendezvous से महेश भूपति और उनकी पहली पत्नी श्वेता की एक क्लिप साझा की थी. भूपति और श्वेता दोनों अलग हो चुके हैं. सिमी की इस पोस्ट पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी. लोगों का कहना है कि जब वे एक साथ नहीं थे तो इसे पोस्ट करना सही नहीं था. महेश और श्वेता ने शादी के 7 साल बाद 2009 में तलाक ले लिया था.

सिमी ग्रेवाल की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा,”उन्हें(सिमी) सार्वजनिक रूप से अपनी छोटी सोच नहीं दिखानी चाहिए और पुराने जख्मों को हरा नहीं चाहिए, खासकर जब वे आगे बढ़ चुके हैं.” सिमी ने इस कमेंट पर जवाब दिया, “मेरा इरादा केवल यह बताना था कि व्यक्ति अनुभवों से बहुत कुछ सीखता है. थैंक्यू. मैं आपकी पोस्ट की सराहना करती हूं. लोग पूरी पोस्ट पढ़े बिना ही जजमेंटल हो जाते हैं!”

सिमी ग्रेवाल ने आगे लिखा, “ये रियल लाइफ की कहानिया हैं.. हमें मानवीय अनुभवों के बारे में सीखने से लाभ होता है…” सिमी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “जिस दिन महेश भूपति और लारा दत्ता ने शादी, उसके अगले ही श्वेता जयशंकर ने चेन्नई के बिजनेसमैन रघु कैलास से शादी की.” महेश और लारा की शादी साल 2011 में हुई थी.

सिमी ग्रेवाल ने अपने जीवनसाथी को पाने का सफर हमेशा आसान नहीं होता. लेकिन अब दोनों कपल को उनके लाइफ पार्टरन मिल गया है.. और उनकी खुशियां भी.’

Tags: Bollywood actress, Lara Dutta

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें