Nepali Climber Record: नेपाली पर्वतारोही ने बनाया रिकॉर्ड, 27वीं बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर चढ़े

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


काठमांडू. नेपाली पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है. वह बुधवार को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 27वीं बार पहुंचे. इस तरह उऩ्होंने सर्वाधिक बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह बुधवार की सुबह एक वियतनामी अभियान दल का मार्गदर्शन करते हुए दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक पहुंचे. इस अभियान के आयोजक सेवन समिट ट्रेक्स के मिगमा शेरपा ने यह जानकारी दी.

53 वर्षीय कामी रीता शेरपा के नाम यह कीर्तिमान 2018 से दर्ज है, जब वह 22वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफल रहे थे. तब उन्होंने जिन दो शेरपा पर्वतारोहियों को पीछे छोड़ा था, वे अब रिटायर हो चुके हैं. लेकिन उऩका मुकाबला एक अन्य पर्वतारोही पसांग दावा शेरपा से है, जिन्होंने रविवार को 26वीं बार दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की.

कामी रीता शेरपा ने पहली बार 8,848 मीटर (29,029 फीट) की ऊंचाई वाली इस चोटी पर 1994 में सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी. तब वह एक कामर्शियल अभियान के लिए काम कर रहे थे. उसके बाद से वह लगभग हर वर्ष एक बार इस चोटी पर चढ़ते रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Quad Meeting: अब नहीं होगा क्वाड सम्मेलन, बाइडन के ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द करने के बाद मीटिंग कैंसिल

” isDesktop=”true” id=”6225385″ >

द एवरेस्ट मैन के नाम से मशहूर कामी रीता का जन्म 1970 में हिमालय के एक गांव थामे में हुआ था जो शेरपा पर्वतारोहियों की जन्मस्थली के तौर पर जाने जाता है. आधार शिविर की ओर जाते हुए शेरपा ने पिछले महीने कहा था, ये रिकॉर्ड उन्हें बनाने के इरादे से नहीं बल्कि एक गाइड के रूप में मेरे काम के दौरान बनाए गए थे. शेरपा ने अपने पिता और फिर अपने भाई को गाइड के रूप में अभियानों में शामिल होने के लिए चढ़ाई करते हुए देखा, और जल्द ही उनके नक्शेकदम पर चलने लगे. 2019 में, वह छह दिनों के अंतराल में दो बार शिखर पर पहुंचे.

Tags: Mount Everest, Mountaineer, Nepal, Virat Kohli T20 Record

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें