Moradabad News: मुरादाबाद में पूरा होगा घर का सपना, 4.17 लाख में खरीदें फ्लैट, जानें लोकेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. यूपी के मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने कमजोर और अल्प आय वर्ग के लोगों के लिए किफायती दरों पर 419 भवन उपलब्ध कराने की योजना शुरू की है. इसके तहत एमडीए अपने विभिन्न क्षेत्रों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भवनों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेच रहा है. यह योजना 31 मई तक के लिए अभी लागू की गई है.

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मझोला मंडी समिति के पीछे और नया मुरादाबाद के सेक्टर 16 बी में निर्मित तीन मंजिला ईडब्ल्यूएस भवन और देरी मुस्तक में 4 मंजिला भवन उपलब्ध है. मझोला योजनाओं की न्यूनतम कीमत 4,17,500, रुपये और नया मुरादाबाद सेक्टर 16 बी में स्तिथ ईडब्ल्यूएस भवनों की न्यूनतम कीमत 4,23,200 रुपये रखी गई है. ढक्का योजना के एलआईसी भवनों की न्यूनतम कीमत 19,89,100 रुपये और देहरी मुस्तकाम योजना में निर्मित एलाइजी भवन की न्यूनतम कीमत 21,61,100 रुपये निर्धारित की गई है.

ऑनलाइन खरीद सकेंगे एमडीए के भवन
शैलेश कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के ऑनलाइन पोर्टल WWW.JANHIT.UPDA.IN पर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं. मात्र 10 फीसदी की धनराशि ऑनलाइन जमा कर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. ईडब्ल्यूएस भवनों की 35 परसेंट धनराशि जमा कर भवन पर कब्जा भी प्राधिकरण द्वारा दे दिया जाएगा. जबकि शेष धनराशि 5 वर्ष की आसान मासिक किस्तों पर जमा करनी होगी. सभी भवन पूर्ण रूप से तैयार हैं. इसके अलावा सभी सुविधाओं के साथ बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट और चारदीवारी युक्त हैं.

ऐसे जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
इसके साथ ही शैलेश कुमार का कहना है कि प्राधिकरण द्वारा अन्य व्यक्ति आवासीय एवं आवासीय भूखंडों के विक्रय हेतु पारदर्शिता एवं सुलभता के दृष्टिगत की नीलामी भी किया जा रहा है. इच्छुक क्रेता प्राधिकरण की नीलामी पोर्टल https:/public.erpupda.com लॉगिन करके वहां नीलामी हेतु उपलब्ध संपत्तियों का विवरण एवं नीलामी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. किसी विशेष जानकारी के लिए प्राधिकरण के संपत्ति विभाग या संपत्ति प्रभारी से भी संपर्क किया जा सकता है.

Tags: Moradabad News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें