02

लखनऊ सुपर जायंट्स से खेल रहे दीपक हुडा को टीम ने 5.75 करोड़ रुपये में ऑक्शन में खरीदा था. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुडा को बतौर ओपनर उतारा गया, लेकिन वे यहां भी फ्लाॅप रहे. वे 7 गेंद पर सिर्फ 5 ही बना सके. हालांकि लखनऊ की टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही. टी20 लीग के 16वें सीजन की बात करें, तो 28 साल के दीपक हुडा 11 पारियों में 7 की औसत से सिर्फ 69 रन ही बना सके हैं. उन्होंने 77 गेंद का सामना किया. यानी स्ट्राइक रेट सिर्फ 90 का है. लखनऊ की कमान अभी क्रुणाल पंड्या के पास है. एक समय हुडा और पंड्या के बीच दुश्मनी थी. इस कारण हुडा को टीम तक को छोड़ना पड़ा था. (AP)
Author: Up Head Line
Views: 21









