Ranchi News: रांची के इन प्ले स्कूल में कराये एडमिशन, पढ़ाई के साथ खेलकूद से बच्चे का संपूर्ण विकास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिखा श्रेया/रांची.अभिभावकों को अपने छोटे बच्चों को लेकर एक सवाल मन में रहता है कि आखिर उन्हें शहर के किस प्ले स्कूल में एडमिशन कराया जाए. उन्हें अच्छी पढ़ाई के साथ साथ बेसिक मैनर व खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाए. आप डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं की किस स्कूल में अपने बच्चे का एडमिशन करें तो हम आपके लिए लेकर आए हैं. रांची के कुछ चुनिंदा प्ले स्कूल जहां पढ़ाई के साथ अन्य एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज को खासा तवज्जो दिया जाता हैं. जिससे बच्चों का मानसिक व बौधिक विकास होता हैं.

रांची के कांके में स्थित किडजी प्ले स्कूल के प्राचार्य रोहित आनंद ने News18 Local को बताया, प्ले स्कूल में एडमिशन कराते समय ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे को वहां सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि अच्छे संस्कार, अपनी संस्कृति, कला, खेलकूद, मनोरंजन ,सबके साथ मिलकर काम करना, एक दूसरे को सम्मान देना व गुरु शिष्य का रिश्ता कैसा हो इन सब चीजों पर भी जोर दिया जाता हो.  बच्चे का पूरा विकास संभव है.

किडजी, कांके रोड
किडजी कांके रोड के प्राचार्य रोहित आनंद बताते हैं,हमारे स्कूल की सबसे बड़ी खासियत क्या है कि बच्चों को बेसिक मैनर के साथ साथ हम बच्चों को कला संस्कृति से भी जोड़ते हैं.पढ़ाई के साथ जिंदगी भी कुछ लाइफ लेसन भी रहते हैं.हम छोटी-छोटी कहानियों के जरिए उन्हें बड़ी-बड़ी बातें आसानी से दिखा देते हैं.हर बच्चे में अलग-अलग क्षमता होती है.हमारी कोशिश होती है हर बच्चे के टैलेंट को पहचाने और उनको उन्हीं के अनुरूप चीजों को समझाएं. हमारे पास 5 टीचर और 4 नैनी है.वही प्लेग्रुप ,नर्सरी, जूनियर किंडर गार्डन और सीनियर किंडर गार्डन की पढ़ाई होती है. स्कूल के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस नंबर 07903146060 पर संपर्क कर सकते हैं व इस गूगल मैप का प्रयोग कर सकते हैं.

कार्टून प्ले स्कूल, हरमू
कार्टून प्ले स्कूल के डायरेक्टर ऋषभ आनंद बताते हैं, हमारे स्कूल में हर बच्चों को स्पेशल अटेंशन दिया जाता है. हर बच्चों के अंदर अलग-अलग क्षमता होती है.इसलिए हम उसी तरह पढ़ाते हैं या फिर उन्हें समझने की कोशिश करते हैं.एकेडमिक के साथ-साथ एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज जैसे डांसिंग, योगा ड्राइंग पर भी फोकस किया जाता है. जिससे बच्चों का बौधिक विकास होता है.बच्चों को हम एडवेंचरस ट्रिप में भी ले जाते हैं.हमारे पास 6 टीचर व 3 नैनी हैं व बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने के लिए मिनी वैन के भी इंतजाम है.स्कूल के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस 8674829309 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

छोटे-छोटे बच्चों के साथ एक रिश्ता कायम करें
स्कूल के डायरेक्टर इतनी ईतेषु कुमार गुप्ता ने बताया कि हमारे स्कूल की सारी टीचर ने एनटीटी किया हुआ है. साथी हमारी कोशिश होती है कि हम छोटे-छोटे बच्चों के साथ एक रिश्ता कायम करें,एक मां जैसा टच महसूस करें. वह हमसे भावनात्मक तौर पर भी जुड़ पाए. हम बच्चों के फूड मैनर से लेकर उनके बैठने से चलने तक के तरीके को ट्रेन करते हैं. छोटी-छोटी चीजों पर खासा ध्यान दिया जाता है. स्कूल के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 08002703700 संपर्क कर सकते है

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 12:33 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें