
अभिनव कुमार /दरभंगा. समस्तीपुर रेल मंडल ने रेल कर्मियों को कर्मचारी हित निधि से छात्रवृति व सहायता राशि वितरित करने के लिए समारोह का आयोजन किया. यह कार्यक्रम रेलकर्मियों और उनके आश्रितों को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी हित निधि की बैठक में हुए निर्णय के अनुसार, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय समस्तीपुर स्थित मंथन सभागार में मंडल रेल प्रबंधक समस्तीपुर आलोक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ.
इस समारोह का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समस्तीपुर राजीव रंजन ने किया. इसमें 28 रेलकर्मियों और उनके आश्रितों को गंभीर बीमारी के लिए 9,95,000 रुपए और 110 रेलकर्मियों के पुत्र व पुत्रियों को उच्च शिक्षा के शीर्ष पर 17,43,000 रुपए वित्तीय सहायता राशि दी गई. स्टाफ वेलफेयर फंड में जमा राशि रेलवे कर्मचारियों की आवश्यकता अनुसार आपूर्ति की जाने के लिए रखी जाती है.
डिवीजनल स्टाफ वेलफेयर फंड में जो पैसे जमा होता है, वह सहायता के रूप में लेने के लिए डिविजनल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है, जिसमें आवेदकों को अप्लाई करना होता है. वो कर्मचारी भी इसका लाभ ले सकते हैं, जिनके परिजन या फिर वह खुद गंभीर बीमारी से ग्रसित हों या उनके बच्चे उच्च शिक्षा के लिए बाहर पढ़ने जा रहे हों. ऐसे में रेलवे कर्मियों की मदद इस फंड के तहत की जाती है.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 10:54 IST









