शिवम शर्मा
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. दरअसल हुआ यूं कि 1 दिन पहले यानी सोमवार को गांव निवासी एक युवक ने एक नई शर्ट खरीदी थी. दुकानदार ने शर्ट देते समय कलर उतर जाने की गारंटी दी थी. लिहाजा शर्त धुलते ही उसका कलर उतर गया, जिसके बाद युवक शर्ट को लेकर दुकान पर पहुंचा. दुकानदार ने शर्ट को बदलने से मना कर दिया, जिसके बाद गुस्साए ग्राहक ने दुकान के बाहर आकर शर्ट में आग लगा दी और उसका वीडियो भी बनाया. जो अब सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने 1 दिन पहले यानी सोमवार को सैद नंगली मार्केट से एक नई शर्ट खरीदी थी. नई शर्ट खरीदने पर दुकानदार ने कलर उतर जाने की गारंटी दी थी, लेकिन ग्राहक द्वारा शर्ट को धोने के बाद ही शर्ट का कलर उतर गया. जिसके बाद ग्राहक शर्ट को लेकर दुकान पर पहुंचा, लेकिन दुकानदार ने शर्ट को बदलने से इनकार कर दिया.
आपके शहर से (मेरठ)

‘…अब तुम हिन्दुओं को दोस्त बनाओगी’, जब मुस्लिम युवतियों का उतरवाया हिजाब, जानें क्या है पूरा मामला

Gold-Silver Price Today: मेरठ सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं, जानें आज के दाम

CCSU Admission 2023: 15 मई की बाद शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इन बातों का रखें खास ध्यान

Meerut Nagar Nigam Chunav 2023 Live: हरिकांत अहलूवालिया के सिर सजा मेरठ के मेयर का ताज, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर

Meerut News: माता की चौकी के साथ आज होगा नौचंदी मेले का शुभारंभ, हाई स्पीड झूले जीतेंगे दिल

Meerut Gold Price: सोने-चांदी का रेट स्थिर, जानिए मेरठ के सर्राफा बाजार का भाव

Meerut Gold Price: गिरने के बाद एकबार फिर सोना और चांदी उछले, जानिए आज की कीमत

UP Nikay Chunav Result 2023: आखिर मेरठ में टूट ही गई मिथक, देखिए परिणाम

Meerut Gold Price: सोने व चांदी के रेट में फिर आया उछाल, जानिए ताजा भाव

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत
ग्राहक ने कई बार शर्ट को बदलने की मिन्नतें की, लेकिन दुकानदार नहीं माना, जिसके बाद गुस्साए ग्राहक ने उक्त शर्ट पर दुकान के बाहर निकालकर आग लगा दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. उधर, पीड़ित ग्राहक का कहना है कि दुकानदार ने शर्ट देते समय कलर उतर जाने की गारंटी दी थी, लेकिन बाद में दुकानदार ने शर्ट को वापस नहीं किया. फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
.
Tags: Amroha news, UP news, Viral video
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 09:21 IST









