उर्वशी ने गले में लटका लिया घड़ियाल, कांस के लिए बनीं ‘पिंक परी’, लोग बोले-‘इन हरकतों से ऋषभ पंत…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. उर्वशी ने हाल ही कांस 2023 की ओपनिंग डे पर शिरकत की. फेस्टिवल के लिए उन्होंने पिंक गाउन कैरी किया. उन्होंने अपने कुछ फोटोज और एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उर्वशी का स्टाइलिश अब इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है लेकिन सबसे ज्यादा टॉकिंग पॉइंट उनका नेकपीस बन गया है. उर्वशी ने आउटफिट के साथ एलिगेटर डिजाइन का नेकपीस और मैचिंग ईयरिंग्स पहने, जो अब चर्चा का विषय बन गया है.

उर्वशी रौतेला अक्सर अपने स्टाइलिश लुक के कारण सोशल मीडिया पर चर्चित रहती हैं. इसके कांस से जुड़े कई फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. फैंस उनके लुक से खासे प्रभावित हैं और उनके ​’पिंक डॉल’ लुक पर प्यार लुटा रहे हैं. कांस फेस्विटल की शुरुआत 16 मई को हुई है और यह 27 मई तक चलेगा. उर्वशी के साथ ही सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर का डेब्यू भी ओपनिंग डे पर खास रहा.

urvashi rautela, urvashi rautela latest news, urvashi rautela viral video, urvashi rautela latst photo, urvashi rautela at cannes, urvashi rautela cannes look, urvashi rautela neckpiece, cannes 202

(instagram/urvashi rautela)

ऋषभ पंत आ गए याद
एक समय था जब ऋषभ पंत के पीछे पीछे उर्वशी हर मैच में पहुंच रही थीं और लगातार इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रही थीं. इसके बाद उन्होंने कहा था कि वे आरपी का मतलब राम पोथिनेनी समझ रही थीं क्योंकि वे उनके साथ एक प्रोजेक्ट कर रही हैं. लेकिन जब भी उर्वशी कोई पोस्ट शेयर करती हैं तो फैंस को इंडियन क्रिकेटर ऋषभ पंत जरूर याद आ जाते हैं. उर्वशी के वीडियो पर एक फैन का कहना था, ‘इन्हीं हरकतों के कारण ऋषभ बाबू डर जाता है और दूर भाग जाता है.’ वहीं, कुछ फैंस को उर्वशी का स्टाइल काफी डिफरेंट लगा और वे उनकी खूबसूरती की तारीफें कर रहे हैं.

Tags: Rishabh Pant, Urvashi Rautela

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें