गजनी जैसी याद्दाश्त वालों के लिए वरदान है ये रोबोट, चाबी, दवाई, चश्मा या स्मार्टफोन, सबकुछ देगा खोजकर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


दरअसल, कनाडा के यूनिवर्सिटी ऑफ वाटरलू में रिसर्चर्स की एक टीम एक रोबोट पर काम कर रही है, जो किसी सीमित एरिया में अलग-अलग ऑब्जेक्ट्स को पहचान सकता है और उन्हें ढूंढ सकता है. (Image- ShutterStock)

इस रोबोट को डेवलप करने का उद्देश्य डिमेंशिया जैसी बीमारी से पीड़ित लोगों की मदद करना है. ताकि वे अपने स्मार्टफोन और दवाई जैसी चीजों को आसानी से ढूंढ सकें. (Image- ShutterStock) न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक सीक्रेट रोबोट की प्रोग्रामिंग और ‘आर्टिफिशियल मेमोरी’ वाली इसकी एबिलिटी में छुपा हुआ है. इसका उद्देश्य इसे उन लोगों के लिए एक दोस्त बनाना है जो मेमोरी लॉस या भ्रम की समस्या से जूझ रहे हों. (Image- ShutterStock) इस रिसर्च के लिए वैज्ञानिकों ने फेच मोबाइल मैनिपुलेटर रोबोट का इस्तेमाल किया है. ये कैमरे से लैस है, ऐसे में आसपास की दुनिया को देख सकता है. एक डेडिकेटेड ऑब्जेक्ट डिटेक्शन एल्गोरिदम की मदद से रिसर्चर्स रोबोट को इस तरह से प्रोग्राम करने में सफल हुए कि ये सीमित जगह में स्पेसिफिक ऑब्जेक्ट्स को पहचानें, ट्रैक करें और याद रखें. (Image- ShutterStock) गौर करने वाली बात ये है कि ये अलग-अलग ऑब्जेक्ट्स में अंतर कर सकता है और उनके मूवमें को रिकॉर्ड कर सकता है. ताकी जरूरत पड़ने पर उन्हें ढूंढा जा सके. ऑब्जेक्ट को सेलेक्ट कर फोन या कम्प्यूटर में खोजने के लिए ग्राफिकल इंटरफेस भी तैयार किया गया है. (Image- ShutterStock) प्रोडक्ट की इनिशियल टेस्टिंग हो चुकी है. अब प्रोडक्ट लॉन्च करने से पहले इसकी रियल लाइफ टेस्टिंग भी की जाएगी. (Image- University Of Waterloo)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें