
शाश्वत सिंह/ झांसी. अगर आप झांसी में रहते हुए नवाबों के शहर का स्वाद चखना चाहते हैं, तो अब आपकी इच्छा पूरी हो सकती है. झांसी के होटल नटराज में लखनवी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है. फूड फेस्टिवल में आपको लखनऊ और अवध के व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा. 21 मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में आपको अवधि म्यूजिक और लखनवी तहजीब की झलक भी मिलेगा.
होटल नटराज सरोवर के संचालक अश्वनी ने बताया कि यहां खासतौर से लखनऊ से शेफ बुलाए गए हैं, जो हर रोज अलग अलग लखनवी फूड तैयार करते हैं. लखनऊ के नॉन वेज फूड आइटम्स तो आप यहां चख ही सकते हैं, साथ ही वेज खाने के शौकीन लोगों के लिए भी यहां तमाम ऑप्शन मिलेंगे. यह फूड फेस्टिवल शाम 7.30 बजे शुरू हो जाता है. इसके लिए लोगों को एडवांस बुकिंग करानी होती है.
खास तौर पर लखनऊ से मसाले मंगाए गए
होटल नटराज सरोवर के मैनेजर अमित ने बताया कि झांसी के लोगों को लखनवी भोजन का स्वाद देने के लिए इस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है. अगले 5 दिनों में झांसी के लोगों को लखनऊ के एक से बढ़कर एक व्यंजन चखने को मिलेंगे. फूड फेस्टिवल के लिए मसाले भी खासतौर से लखनऊ और उसके आस पास के इलाकों से मंगाए गए हैं. आने वाले दिनों में देश के सभी प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों का फेस्टिवल यहां आयोजित किया जाएगा.
.
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 09:37 IST









