ये हैं बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम एक्टर की मां, सादगी से जीत लेती थीं दिल, हेमा मालिनी भी करती थीं इनका सम्मान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. फिल्मी दुनिया में कई कलाकारों ने खास जगह बनाई है. बीते दौर के कई एक्टर ऐसे हैं, ​जिन्हें आज भी लोग पसंद करते हैं. ऐसे ही एक एक्टर हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपनी फिल्मों और परिवार से जुड़ी फोटोज शेयर करते रहते हैं. हाल ही इस एक्टर ने मदर्स डे के मौके पर पुराने दौर की एक खूबसूरत महिला का फोटो शेयर किया. ये महिला इनकी मां हैं. क्या आप इस महिला को और उनके बेटे को पहचान सकते हैं?

शायद ये तस्वीर देखकर आपको समझने में थोड़ी दिक्कत हो कि ​आखिर हम किसकी बात कर रहे हैं. ये खूबसूरत और सादगी से भरी महिला बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम कहे जाने वाले एक्टर की मां हैं. हम बात कर रहे हैं धर्मेंद्र की. धर्मेंद्र ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां सतवंत कौर का जवानी के दिनों का फोटो साझा किया है. इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी सूरत, मेरी फितरत, मेरी मां से मिलती है, एक खुशकिस्मत बेटा.’

मां के लाडले थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसम्बर 1935 को पंजाब में हुआ था. धर्मेंद्र के पिता का नाम केवल किशन सिंह देओल था. धर्मेंद्र हमेशा से अपनी मां के बेहद करीब रहे हैं. उनकी मां सतवंत भी ​धर्मेंद्र का काफी ध्यान रखा करती थीं और उनकी खुशी में खुश हो जाया करती थीं. यही कारण है कि जब धर्मेंद्र ने साल 1980 में हेमा मालिनी से दूसरी शादी की तो उन्होंने अपने बेटे के फैसले का सम्मान किया. वे हेमा से एक दफा मिली थीं और आशीर्वाद भी दिया था. हेमा भी धर्मेंद्र की मां सतवंत कौर का बेहद सम्मान करती थीं.

23 साल के थे सनी जब धर्मेंद्र ने थामा हेमा का हाथ, आग बबूला हो गए थे ‘गदर’ एक्टर, मां प्रकाश कौर के लिए…

बता दें कि धर्मेंद्र के पोते करण देओल जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. सनी देओल के बेटे करणी अपनी लॉन्ग टाइम गर्ल फ्रेंड ​दृशा आचार्य से शादी कर रहे हैं. शादी का फंक्शन 16 से 18 मई के बीच मुंबई में होगा. इसे लेकर इन दिनों देओल परिवार में जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं.

Tags: Dharmendra, Hema malini, Karan Deol, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें