Odisha 10th Board Result: ओडिशा बोर्ड 10वीं का कल जारी होगा रिजल्ट, एसएमएस से भी कर सकेंगे चेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Odisha 10th Board Result: ओडिशा के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को घोषणा की कि इस साल की 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 18 मई को घोषित किए जाएंगे. ऐसे में परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए ओडिशा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा. इसके साथ ही स्टूडेंट एसएमएस के माध्यम से भी परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं.

बोर्ड के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने कहा कि 10 से 17 मार्च के बीच आयोजित मैट्रिक परीक्षा में करीब 5.32 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे. उन्होंने बताया कि छात्र अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर 18 मई को दोपहर 12 बजे से देख पाएंगे. बोर्ड के अध्यक्ष रामाशीष हाजरा ने बताया है कि ‘ओपन स्कूल परीक्षा’ और ‘मध्यमा परीक्षा’ के परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे.

एसएमएस से भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
ओडिशा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में शामिल स्टूडेंट एसएमएस के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में 10th RESULT टाइप करके  5676750 इस नंबर पर भेजना होगा.

ये भी पढ़ें-
Sarkari Naukri: 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी, राजस्थान की 7 बडी भर्तियों के लिए कर सकेंगे आवेदन

Tags: Board result, Class 10th Results, Exam result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें