
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 17 May 2023)
आज आप व्यवसाय बढ़ाने का प्रयास करेंगे. रोजाना की आय बढ़ाने के आपके प्रयास सार्थक हो सकते हैं. व्यापार में धन लगाने की योजना पूरी कर पाएंगे. उचित कारणों पर धन खर्च होगा. विदेश के कामों से लाभ होने की संभावना है. किसी बात को लेकर परिजनों से विवाद हो सकता है. आकस्मिक खर्च होगा. पार्टनरशिप के काम में आंतरिक मतभेद रहेंगे, फिर भी परिस्थिति अनुकूल रहेगी. मैरिड कपल के बीच रोमांस बना रहेगा.
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 17 May 2023)
साहित्यिक गतिविधियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है. आप कोई कहानी-कविता लिखने के लिए योजना बना सकते हैं. आज किसी सामाजिक या राजनीतिक चर्चा में भाग ले सकते हैं. नौकरीपेशा लोग कुछ अच्छा काम कर पाएंगे. आपके यश में वृद्धि होगी. व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा. परिवार में आनंद का वातावरण बनेगा.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 17 May 2023)
आज आप हर मामलों में सावधान रहें. माता के स्वास्थ्य में हो रहा परिवर्तन आपके विचारों को नेगेटिव कर सकता है. इससे आपका मन किसी काम में नहीं लगेगा. शुरुआत में धन और कीर्ति की हानि होगी, परंतु दोपहर के बाद आपका मन सृजनात्मक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा और प्रसन्नता का अनुभव करेगा. विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 01:35 IST







