
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 17 May 2023)
जीवनसाथी से आपका व्यवहार अधिक मधुरतापूर्ण होगा. मित्रों के साथ पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बना पाएंगे. भाइयों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. दोपहर के बाद आकस्मिक दुर्घटना से आप चिंता में जा सकते हैं. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. व्यापार में भागीदारी के काम में सावधानी रखें. मकान और स्थायी संपत्ति के मामलों में बहुत ध्यान रखें.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 17 May 2023)
अपने खर्च पर आपको संयम रखना होगा. क्रोध और वाणी पर नियंत्रण किसी से वाद-विवाद होने से बचाएगा. नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं. दोपहर के बाद आपके विचारों में स्थिरता दिखाई देगी. किसी रचनात्मक गतिविधि की ओर आपका ध्यान रहेगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 17 May 2023)
आज का आप का दिन शुभ फलदायी है. आज आप उत्साही बने रहेंगे. नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा है. परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा. धार्मिक कामों में खर्च होगा. प्रवास या पर्यटन का योग है. दोपहर के बाद अपने पर संयम रखें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा होने की आशंका बनी रहेगी. धन संबंधित लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 01:45 IST







