IAS अफसर अरेस्ट, 1 करोड़ की रिश्वत के मामले में गुरुग्राम पहुंची फरीदाबाद पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनिल राठी/फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने वर्तमान में दिल्ली के हरियाणा भवन में तैनात आईएएस धर्मेंद्र सिंह को उनके गुरुग्राम स्थित निवास से गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी एक करोड़ 10 लाख रुपये के करप्शन के मामले में हुई है. अफसर पर आरोप हैं कि 2022 में उन्होंने सोनीपत में नगर निगम कमिश्नर रहने के दौरान दिल्ली के एक कांट्रेक्टर ली थी.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के एक कांट्रेक्टर ललित मित्तल ने फरीदाबाद थाने में आईएएस धमेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. आरोप लगाया है कि आईएएस धमेंद्र ने उनकी फर्म को सरकारी टेंडर देने की बात कही थी, लेकिन उनको टेंडर नहीं मिला. आरोप लगाया कि अधिकारी ने सरकारी टेंडर का झांसा देकर उनसे एक करोड़ 10 लाख रुपये ले लिए. काम न होने पर जब ललित ने रुपये वापस मांगे, तब अधिकारी ने रकम लौटाने से मना कर दिया.

गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन
मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद एसआईटी का गठन किया गया और हरियाणा पुलिस व एसआईटी ने मामले की जांच शुरू की. जांच के तथ्यों को जुटाने के बाद फरीदाबाद पुलिस ने आईएएस धर्मेंद्र सिंह को उनके निवास स्थान गुरुग्राम से सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया. अब उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उनके साथ संलिप्त अन्य लोगों का भी खुलासा हो सके. पुलिस को शक है कि इस मामले में और भी लोग इन्वॉल्व हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 00:26 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें