400 रुपये की किशमिश सिर्फ 50 रुपये के अंगूर से बनाएं, सिंपल है तरीका, सस्ते में बनेगा महंगा ड्राई फ्रूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

किशमिश शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है.
बड़े ही आसानी से आप अंगूर से किशमिश बना सकते हैं.

How To Make Kismis At Home: किशमिश वो ड्राई फ्रूट है जिसका इस्‍तेमाल घर घर में किया जाता है. फिर वह चाहे खीर हो, पुलाव हो या लड्डू, सभी के स्‍वाद को बढ़ाने के लिए इसका इस्‍तेमाल किया जाता है. किशमिश शरीर में आयरन की कमी को दूर करता है, खून को साफ करता है और कैल्शियम की कमी को भी पूरा कर सकता है. कई गुणों से भरपूर किशमिश आप घर पर भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं और सालभर के लिए स्‍टोर भी कर सकते हैं. यहां हम आपको बताते हैं कि आप अंगूर की मदद से घर पर किस तरह स्‍वादिष्‍ट किशमिश बनाएं.

अंगूर से इस तरह बनाएं किशमिश
–सबसे पहले आप एक किलो अंगूर लें और इसे अच्‍छी तरह से धो लें. अब इसकी डंटी को निकाल कर अलग कर लें.

-अब इडली स्‍टीमर लें और इसकी ट्रे में अंगूर भर कर रख दें और स्‍टीम के लिए चढ़ा दें.

-करीब 20 मिनट बाद स्‍टीमर को बंद कर दें और ढक्‍कन निकालकर देखें. आप देखेंगे कि इसका रंग हरा से पीला हो गया है.

-अब आप इसे निकालें और बेड पर कॉटन की चादर या दुपट्टा बिछाकर हवा में फैला दें. आप इसे घर के उस जगह पर भी फैलाकर रख सकते हैं जहां धूप आती हो. नहीं तो आप कमरे में पंखा खोलकर भी इसे सुखा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें तलने के बाद पनीर हो जाता है सख़्त, अपनाएं ये 4 हैक्स, हर रेसिपी बनेगी रेस्टोरेंट जैसी टेस्‍टी

 

-करीब 10 से 12 घंटे में अंगूर पर किशमिश की तरह रिंकल आने शुरू हो जाएंगे. इसी तरह आप 2 दिनों तक इसे सुखाएं. इस बात का ध्‍यान रखें कि ये एक दूसरे से चिपके हुए ना हों. ऐसा करने से इनका टेस्‍ट अच्‍छा होता है और ये दिखने में भी अच्‍छे लगते हैं.

इसे भी पढ़ें : इंडक्‍शन स्‍टोव पर नॉर्मल बर्तन से भी कर सकते हैं कुकिंग, सिर्फ इस एक चीज की लें मदद, सिंपल है तरीका

-तीसरे दिन आप इसे प्‍लेट में रखें और पंखे के नीचे सुखने के लिए रखें. ताजा अंगूर से बना किशमिश तैयार है. आप इसे एयरटाइट बॉक्‍स में रखें और सालभर इस्‍तेमाल करें.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें