रांची. झारखंड के लिए आतंक का पर्याय श्रीवास्तव गिरोह के सरगना अमन श्रीवास्तव को झारखंड ATS की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. झारखंड ATS ने महाराष्ट्र ATS की मदद से गिरफ्तार कर लिया. अमन पर रंगदारी, हत्या जैसे 23 मामले दर्ज थे और वो कई दिनों से वांछित था. झारखंड पुलिस की गिरफ्त में वो अब तक नहीं आया था. पहली बार झारखंड ATS ने अमन को गिरफ्तार किया है. बता दें कि रांची, रामगढ़, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और हजारीबाग जिले मे आतंक का साम्राज्य उसने कायम कर रखा था.
खास तौर से कोयले के अवैध कारोबार सहित अन्य आर्थिक जगत से रंगदारी से पैसों का उठाव वो अपने गुर्गों के माध्यम से किया करता था. मामले की जानकारी देते हुए झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुख्यात की गिरफ्तारी ATS और झारखंड एडीजी के कारण हुई. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि संगठित अपराधियों को लेकर पुलिस काफी गंभीर है और लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है. अमन को मुंबई के वासी स्टेशन के पास स्थित गिरफ्तार किया गया. फिलहाल अमन महाराष्ट्र में ही है जिसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची लाया जाएगा.
अमन को हवाई जहाज से लेकर रांची लाने की योजना है. जानकारी के अनुसार अमन के गिरोह में अभी 38 गुर्गे हैं और ज्यादातर जेल के बाहर हैं. झारखंड पुलिस के एडीजी अभियान ने कहा कि इसकी गिरफ्तारी को लेकर करीब 10 दिनों से ATS की टीम महाराष्ट्र मे कैंप की हुई थी. अमन को काफी शातिर बताते हुए उन्होंने कहा कि वो लगातार अपने लोकेशन बदलता रहता था. कभी महाराष्ट्र तो कभी गुजरात कभी कर्नाटक में घूम कर झारखंड के कोयला व्यवसायियों से पैसे की उगाही किया करता था.
आपके शहर से (रांची)

राहुल गांधी को मिलेगी राहत या बढ़ेगी मुश्किल? गृह मंत्री अमित शाह से जुड़ा है मामला, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Palamu News : घरेलू विवाद ने लिया गंभीर रूप, महिला की मौत, पति की हालत गंभीर, जानिए पूरा मामला

राजधानी रांची से ग्रामीण एरिया में आना-जाना होगा आसान, चलाई जाएंगी 244 सिटी बसें, जानें डिटेल्स

शादी में चाहते हैं रॉयल लुक तो आइए ‘ठकुराइन’, सेहरे से लेकर जूती तक में झलकेगी रॉयल्टी

राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनी दलीलें, फैसला रखा सुरक्षित

Cyclone Mocha Effect in Jharkhand: झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश के साथ वज्रपात, मौसम विभाग का अलर्ट

18 मई को मासिक शिवरात्रि का व्रत, देवघर के ज्योतिषी से जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

UP School Summer Vacation: यूपी में शुरू होने वाली हैं गर्मी की छुट्टियां, इन राज्यों में भी हो गया ऐलान

ICSE 10th Result: सिमरन आर्यन 97.8% अंक के साथ बनीं जिला टॉपर, चाचा की ऑनलाइन मदद बनी ‘वरदान’

भोजपुरी में पढ़ें – दुनिया में सबसे ढेर आबादी हमनी के, कथी के चिंता बा!
अमन के पास से 50 हजार रुपए, कई मोबाइल और कई सिम भी बरामद हुए हैं. बता दें कि अमन श्रीवास्तव पर 5 लाख का इनाम घोषित किए जाने का प्रस्ताव भी गृह विभाग को भेजा गया था, हालांकि अब तक उस पर हरी झंडी नहीं मिली है. अमन श्रीवास्तव के केस को NIA ने भी टेक ओवर किया है और उस पर UAPA की भी धारा लगी हुई है.
.
Tags: Crime News, Jharkhand news, Ranchi news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 22:26 IST








