खतरों से भरे लेकिन बेहद खूबसरत, क्या आपने देखे देश के ये रेलवे रूट, नजारा देख पर्यटकों की थम जाती हैं सांसें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

भारत में कुछ रेलवे रूट ऐसे हैं जो अपनी खूबरसूरती के लिए जाने जाते हैं.
इन रेलवे रूट पर ट्रेनें समंदर, पहाड़ और जंगलों के बीच से गुजरती है.
हर साल लाखों सैलानी इन अनोखे रेलवे सफर का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं.

Railway Knowledge: रेलवे से सफर के दौरान जब भी ट्रेन किसी पुल के ऊपर से गुजरती है और नीचे नदी बहती हुई दिखती है तो कुछ पैसेंजर्स ऊंचाई से यह नजारा देखकर डरने लगते हैं. हालांकि, भारत में ऐसे हजारों रेलवे ब्रिज हैं जिनके ऊपर से रोजाना कई ट्रेनें गुजरती हैं लेकिन क्या आप देश के उन रेलवे रूट के बारे में जानते हैं जो ना सिर्फ खतरनाक हैं बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं.

भारत में कुछ रेलवे रूट ऐसे हैं जो अपनी खूबरसूरती के लिए जाने जाते हैं लेकिन इन रूट से सफर करना बेहद खतरनाक भी लगता है. क्योंकि इन रूट पर बने पुल, घने जंगल, समंदर और पहाड़ों के बीच से निकलते हैं. कई यात्रियों के लिए इन रूट पर एक पल निकालना भारी पड़ता है तो कुछ यात्रियों के लिए यह अनुभव बेहद रोमांचित करने वाला होता है.

‘ब्लू सी राइड’ पर डर के साथ मजा
भारत के सबसे खूबसूरत और खतरनाक रेलवे स्टेशन की लिस्ट में पहला नाम पंबन ब्रिज का आता है. यह रेलवे रूट समंदर के ऊपर बना है, इसे ब्लू सी राइड भी कहा जाता है. 100 वर्षों से ज्यादा पुराना ये ब्रिज (Rameshwaram Pamban Bridge) 2.2 किलोमीटर लंबा है. तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित इस पुल पर ट्रेन प्रसिद्ध रामनाथस्वामी मंदिर जाने वाले सैकड़ों तीर्थयात्रियों को लेकर जाती है.

india's most beautiful railway route, pamban bridge, why pamban bridge is dangerous, darjeeling himalayan railway, darjeeling himalayan railway timetable, nilgiri mountain railway ooty, Matheran Hill Railway

ये भी पढ़ें- टिकट स्लीपर का, सफर AC का, ना कोई एक्स्ट्रा चार्ज, बुकिंग के समय रेलवे देता ये मौका! क्या आपने उठाया फायदा

पहाड़ों पर चढ़ती-उतरती रेल
नीलगिरी माउंटेन रेलवे रूट भी भारत के सबसे खूबसूरत रेलवे रूट में शामिल है. यह रेलवे यूनेस्को की हैरिटेज साइट में शुमार है. सबसे खास बात है कि यहां ट्रेन सबसे कम स्पीड से चलती है. क्योंकि यहां रेल पहाड़ों के बीच चढ़ाई करती है. नीलगिरी माउंटेन रेलवे तेज ढलान पर चढ़ाई करते हुए ऊपर जाती है. यह रेलवे एशिया का सबसे तेज ढलान वाला माउंटेन रेलवे है. इस रेलवे रूट पर पैसेंजर्स को यात्रा के दौरान डर भी लगता है तो मजा भी आता है.

india's most beautiful railway route, pamban bridge, why pamban bridge is dangerous, darjeeling himalayan railway, darjeeling himalayan railway timetable, nilgiri mountain railway ooty, Matheran Hill Railway

हमेशा याद रहेगा माउंटेन रेलवे का सफर
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित ‘माथेरान हिल स्टेशन’ भी देश के सबसे खास व खूबसूरत रेलवे स्टेशंस में से एक है. इस हिल स्टेशन पर मिनी ट्रेन का सफर बेहद यादगार साबित होता है. यहां माथेरान और अमन लॉज के बीच रेल का परिचालन होता है. यह हिल स्टेशन दुनिया की उन गिनी-चुनी जगहों में से एक है जहां खतरनाक रास्ते होने के कारण गाड़ियां ले जाने पर पाबंदी है.

india's most beautiful railway route, pamban bridge, why pamban bridge is dangerous, darjeeling himalayan railway, darjeeling himalayan railway timetable, nilgiri mountain railway ooty, Matheran Hill Railway

दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे भारत का माउंटेन रेलवे है. यहां घूम रेलवे स्टेशन भारत का सबसे ऊंचा स्टेशन है. अमूमन दार्जिलिंग जाने वाला हर टूरिस्ट टॉय ट्रेन का सफर करता है. यह बेहद रोमांचित करने वाला अनुभव देता है. इस ट्रेन में सवारी करने पर रास्ते में जंगल, पहाड़, झरने, बर्फबारी आसानी से देखने को मिल जाती है.

कालका-शिमला रेल लाइन भी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है. इस रूट पर चलने वाली टॉय ट्रेन 102 सुरंगों और 82 पुलों से होकर 96 किलोमीटर का सफर तय करती है. इस पूरे रूट पर कुदरत के शानदार नजारे देखने को मिलते हैं.

Tags: Indian railway, Irctc, Railway Knowledge, Vande Bharat Trains

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें