
Join Indian Navy : 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले सुनील भारतीय नौसेना में ऑफिसर चाहते हैं. वह जानना चाहते हैं कि वह कौन-कौन से तरीके हैं जिससे भारतीय नौसेना में ऑफिसर के रूप में भर्ती होकर देश सेवा के साथ अपने करियर को ऊंचाई भी दी जा सकती है. सुनील जैसे कई युवा हैं जो भारतीय नौसेना का हिस्सा बनना चाहते हैं. 12वीं क्लास के बाद भारतीय नौसेना का हिस्सा बनने के दो तरीके हैं. पहला नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA)/ इंडियन नेवल एकेडमी (INA) और दूसरा है 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम.
एनडीए/आईएनए एंट्री स्कीम के जरिए भारतीय नौसेना ज्वाइन करने के लिए यूपीएससी की एनडीए परीक्षा और फिर एसएसबी इंटरव्यू क्लियर करने होंगे. जबकि है 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम के जरिए नौसेना में भर्ती होने के लिए जेईई मेन परीक्षा पास होना चाहिए. इसमें शॉर्टलिस्टिंग के बाद एसएसबी इंटरव्यू होते हैं.
एनडीए/एनआईए एंट्री स्कीम
एनडीए/एनआईए परीक्षा साल में दो बार होती है. इसके लिए उम्र 16.5 से 19 साल के बीच होनी चाहिए. नौसेना विंग के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास होना चाहिए. एनडीए की लिखित परीक्षा यूपीएससी लेता है. इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू होता है.
10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम
नौसेना में 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम से जाने पर नौसेना एकेडमी एझिमाला (केरल) में चार साल का बीटेक कोर्स करना होता है. इस स्कीम से भर्ती नौसेना के एजुकेशन ब्रांच और एग्जीक्यूटिव एंड टेक्निकल ब्रांच में भर्ती होती है. इसके लिए 12वीं (PCM) कम से कम 70% नंबर से पास होना चाहिए. साथ ही जेईई मेन परीक्षा भी पास होना चाहिए. एसएसबी इंटरव्यू के लिए कॉल जेईई रैंक के आधार पर आती है.
ये भी पढ़ें-
CISF Jobs : 12वीं कर लिया है पास तो सीआईएसएफ में कैसे हो सकते हैं भर्ती ? जानें तरीका
HBSE 10th Result 2023: हरियाणा बोर्ड के 3 लाख स्टूडेंट का खत्म होगा इंतजार, इन स्टेप से कर सकेंगे चेक
.
Tags: Indian Navy Recruitment, Job and career, Jobs in india
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 20:22 IST








