आज लगा दीजिए महोगनी के पौधे, 12 साल में बन जाएंगे करोड़पति, निवेश महज 1 एकड़ जमीन और 1 लाख रुपये

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


महोगनी एक बहुत ही कीमती पेड़ है. महोगनी के हर हिस्से जैसे- लकड़ी, पत्ते, बीज और फूल को बाजार में अच्छी कीमत पर बेचा जा सकता है. इसकी लकड़ी का इस्तेमाल पानी के जहाज, मूर्ति, सजावटी सामान और संगीत के वाद्य यंत्र बनाने के लिए किया जाता है. महोगनी के बीज और पत्ती का इस्तेमाल शक्तिवर्धक दवा बनाने में होता है. महोगनी के पत्तों का इस्तेमाल कैंसर, अस्थमा, ब्लड प्रेशर, सर्दी और शुगर सहित कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. इसकी पत्तियों का इस्तेमाल खेती-बाड़ी के लिए कीटनाशक तैयार करने में भी होता है. महोगनी की पत्तियों के तेल का इस्तेमाल साबुन, पेंट और वार्निस उद्योग में किया जाता है.

ब्राजील, कनाडा और अमरिका में महोगनी पेड़ की पत्तियों, बीज और लकड़ी की बहुत मांग है. भारत में महोगनी की खेती पहाड़ी इलाकों को छोड़कर सभी मैदानी इलाकों में की जा सकती है.

किसान इसे अपने खेड़ की मेढ़ पर लगा सकते हैं. महोगनी के पेड़ में अभी तक किसी प्रकार के कीट और बीमारी देखने को नहीं मिले हैं. यानी इसकी देखभाल के लिए अलग से पैसा खर्च करने की कोई जरूरत नहीं है.

महोगनी से कमाई
महोगनी एक इमारती पौधा है. इसकी लकड़ी भूरे से लाल रंग की होती है. यह पौधा 12 वर्ष में पूरा पेड़ बन जाता है. इसकी एक घन फुट लकड़ी 1300 से 2500 रुपये में बिकती है. लकड़ी के रंग और उसकी क्वालिटी पर कीमत निर्भर करती है. अगर लकड़ी का रंग लाल है तो वह ऊंचे दाम पर बिकती है. भूरापन लिए लकड़ी की कीमत कुछ कम मिलती है.

महोगनी का पौधा 12 साल में 60 से 80 फुट ऊंचाई तक का घना पड़े हो जाता है. विशेषज्ञ कहते हैं कि एक पेड़ से लगभग 40 घन फुट लकड़ी मिल जाती है. अगर औसतन 1500 रुपये प्रति घन फुट के हिसाब से भी लकड़ी की बिक्री की जाती है तो एक पेड़ लगभग 60,000 रुपये में बिकता है.

महोगनी का पौधा पांच वर्ष में एक बार बीज देता है. एक पौधे से लगभग 5 किलोग्राम बीज हासिल होते हैं. बाजार में बीज की कीमत 1,000 रुपये प्रति किग्रा मिल जाती है. इस तरह 12 साल में आप 10,000 रुपये की बीज बेच सकते हैं.

इस तरह 12 साल में एक पौधे से 70,000 रुपये की आमदनी हासिल की जा सकती है. अगर कोई किसान अपने खेत में महोगनी के 500 पौधे लगता है तो 12 साल बाद वह इनको तीन करोड़ रुपये में बेच सकता है. इन 12 वर्षों के दौरान किसान अपने खेत से इंटीग्रेटेड फार्मिंग यानी एकीकृत खेती करके हर साल अलग से आमदनी हासिल करता है. खेत में एकसाथ दो या इससे अधिक फसल लगाना इंटीग्रेटेड फार्मिंग कहलता है.

देश के सबसे बडे़ ऑनलाइन बिक्री पोर्टल इंडिया मार्ट पर एक घन फुट महोगनी की लकड़ी की कीमत 2500 रुपये दर्शायी गई है. भूरे रंग की लकड़ी की कीमत 1450 रुपये प्रति घन फुट बताई गई है.

कैसे करें महोगनी की खेती
महोगनी की खेती के बारे में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. मयंक राय बताते हैं कि पहाड़ी इलाकों को छोड़कर भारत में कहीं पर भी महोगनी की खेती की जा सकती है. महोगनी के पेड़ की जड़ें ज्यादा गहरी नहीं होती हैं, इसलिए पहाड़ी या तेज हवाओं वाले इलाके में इस पेड़ के गिरने का डर बना रहता है.

पानी वाली और पथरीली मिट्टी में महोगनी का पौधा न लगाएं. पौधे लगाते समय तेज गर्मी या ज्यादा सर्दी वाले मौसम से बचना चाहिए.

खेत की गहरी जुताई करने के बाद पटा लगाकर खेत को समतल कर लें. अब इसमें 5 से 7 फुट की दूरी पर 3×2 का गड्ढा तैयार कर लें. लाइन से लाइन की दूरी 4 मीटर होनी चाहिए. अब इन गड्ढों में गोबर और रासायनिक खाद को मिट्टी में मिलाकर भर दें. अब इनकी अच्छी तरह से सिंचाई कर दें. कुछ समय बाद इन गड्ढों में महोगनी के पौधों की रोपाई कर दें.

एक एकड़ जमीन पर महोगनी की खेती की जाए तो लगभग 1100 पेड़ लगाए जा सकते हैं. महोगनी के एक पौधे की कीमत अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग दर्शायी गई है. इंडिया मार्ट पर एक पौधे की कीमत 25 से 85 रुपये तक है. बाजार में अच्छी किस्म का पौधा 100 से 150 रुपये तक में मिल जाएगा. इस तरह एक एकड़ खेत में महोगनी की खेती करने पर एक से डेढ़ लाख रुपये की लागत आएगी.

खास बात यह है कि पौधों को शुरूआती दो साल देखभाल करने की जरूरत है. इसके बाद अलग से किसी तरह की देखभाल या पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं होती है.

Tags: Business ideas, How to be a crorepati, Money Making Tips

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें