आशीष कुमार/पश्चिम चम्पारण. बहुत जल्द अब चम्पारण की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस का जमावड़ा देखने को मिलेगा. दरअसल, राज्य के सभी जिलों में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात करने की रूपरेखा तैयार की जा चुकी है. सभी बड़े 23 जिलों में 165 ट्रैफिक पुलिस कर्मी बहाल किए जाएंगे, जबकि छोटे पांच जिलों किशनगंज, अरवल, शेखपुरा, बगहा और शिवहर में 84 ट्रैफिक कर्मी बहाल होंगे.
डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के कर्मी शामिल
इन सभी जिलों में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों में डीएसपी से लेकर सिपाही रैंक तक के कर्मी शामिल हैं. सभी 28 जिलों में ट्रैफिक थाने की कमान डीएसपी रैंक के पदाधिकारी के पास होगी. खास बात यह है कि इन 28 जिलों में ट्रैफिक थाना खोलने की मंजूरी काफी पहले ही दी जा चुकी है. अब इनमें पुलिस कर्मियों को बहाल कर इनका संचालन समुचित तरीके से करने की व्यवस्था की जा रही है. खास बात यह है कि जुलाई से काम शुरू कर देने की पूरी संभावना जताई जा रही है. 28 नए थाने खुलने से सभी जिलों में ट्रैफिक थाने हो जाएंगे.
पुलिस बल से ही चुनकर बहाल होंगे ट्रैफिक पुलिस कर्मी
आपके शहर से (पश्चिमी चंपारण)

बिहार: मधेपुरा के इस स्कूल के हॉस्टल में अब नहीं होगा नामांकन, जानिए वजह

शिक्षकों को अब स्कूली बच्चों का आधार डेटाबेस भी करना होगा अपलोड, बेगूसराय में निर्देश जारी

जल्द से जल्द करवा लें यह काम, नहीं तो लाल नोटिस पहुंचेगा आपके भी घर, होगी कानूनी कार्रवाई

मिलिए नालंदा की फ्लोरेंस नाइटिंग्ल से, स्वास्थ मंत्री तेजस्वी यादव ने इस काम के लिए किया सम्मानित

‘युवा पुकार, मां गंगा किनार…’, जानिए कौन हैं गंगा को निर्मल बनाने के लिए जुटे ये युवा

Baba Bageshwar News : Hotel से निकले बाबा, भक्तों का किया अभिवादन, कथा स्थल के लिए रवाना | Bihar

Baba Bageshwar : Bihar में बाबा पर ‘महाभारत’ Hanumant Katha का आज चौथा दिन | Patna | News18 India

क्या हुआ कि धीरेंद्र शास्त्री की कथा से लोग अपना सामान छोड़कर भागने लगे? किसी का छूटा मोबाइल तो किसी की सोने की चेन, जानें वजह

लिट्टी के साथ खाना है यह खास छोला तो पहुंच जाइए गोपालगंज के मौनिया चौक, 20 से 25 में हो जाएगा भरपेट नाश्ता

Baba Bageshwar : Patna में बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार, देखिए News18 की Special Live Coverage

Good News: नालंदा विश्वविद्यालय में SCO चेयर की होगी स्थापना, बौद्ध विरासत से कनेक्शन
पुलिस महकमे में 21 हजार 391 सिपाही और दारोगा की बहाली जल्द होने जा रही है. इसमें चयनित अभ्यर्थियों में ही बड़ी संख्या में ट्रैफिक पुलिस के रूप में कर्मियों का चयन किया जाना है, जो अभ्यर्थी ट्रैफिक में जाने के इच्छुक हैं, वे भी इसमें आ सकते हैं. औरंगाबाद स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) में इन चयनित पुलिसकर्मियों को 15 दिनों की विशेष ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. अभी इन थानों में तैनाती के लिए मौजूदा पुलिस बल से ही नए ट्रैफिक थानों के लिए कर्मियों का चयन किया जा रहा है. इन चयनित कर्मियों को औरंगाबाद के संस्थान में इंडक्शन कोर्स कराया जाएगा, जिसके बाद इनकी तैनाती सभी नए ट्रैफिक थानों में की जाएगी.
इन 23 जिलों में खुलेंगे नए ट्रैफिक थाने
अररिया, औरंगाबाद, भभुआ, बक्सर, पूर्वी चंपारण, जमुई, गोपालगंज, जहानाबाद, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, नवादा, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली, पश्चिमी चंपारण तथा नवगछिया जिला में नए ट्रैफिक थाना चालू होगा.
.
Tags: Bihar News, Champaran news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 15:48 IST








