Big News : कोलकाता एनआईए टीम का खंडवा में छापा, आईएसआईएस के तार एमपी से जुड़े होने का संदेह!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खंडवा. कोलकाता NIA की टीम आज खंडवा पहुंची. उसने यहां शहर के मोघट थाना क्षेत्र के खानशाहवाली क्षेत्र में अब्दुल रक़ीब कुरैशी नामक व्यक्ति के घर छापा मारा जो सिमी का भी सदस्य है. अब उसके ISIS से भी जुड़े होने का संदेह है. टीम रकीब से पूछताछ कर रही है. एनआईए के छापे की पुष्टि खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने की है. लेकिन इससे ज्यादा कोई और जानकारी पुलिस ने नहीं दी है.

आतंकी संगठन सिमी के सदस्य रहे रकीब कुरैशी के घर आज कोलकाता NIA की टीम ने दबिश दी. रकीब के कमरे में दो घंटे तक सर्चिंग की गई. NIA के अधिकारियों ने उसके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की. कोलकाता NIA के दो अधिकारी कोतवाली और मोघट पुलिस की टीम के साथ खानशाहवाली कॉलोनी में रकीब कुरैशी के घर पहुंचे. परिवार से रकीब के कमरे की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि रकीब का कमरा पहली मंजिल पर है. इसके बाद अधिकारियों ने उसके कमरे में पहुंचकर सर्चिंग की.

दो घंटे तक तलाशी
कोलकाता NIA की टीम ने करीब दो घंटे तक रकीब के कमरे को छाना. इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम चौकस नजर आई. पुलिस ने चारों तरफ से रकीब के घर को घेर रखा था. इसके साथ ही छत से भी नजर रखी जा रही थी.

दो महीने पहले एटीएस ने मारा था छापा
कार्रवाई को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे. कुछ माह पहले पश्चिम बंगाल की एटीएस टीम ने गंज बाजार सोला खोली से रकीब को गिरफ्तार किया था. उसके बारे में पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किए गए दो साथियों ने जानकारी दी थी.

जांच एजेंसी ने जनवरी में रकीब को खंडवा से गिरफ्तार किया था. उसके बाद उसे कोलकाता ले गए थे. उसके आइएसआइएस से संबंध की आशंका भी जताई गई थी. पूछताछ में यह पता चला था कि वह इंटरनेट मीडिया के जरिए मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में अपना नेटवर्क फैला रहा था. इन सभी मामलों की जांच के लिए जांच एजेंसी लगातार इससे जुड़े ठिकानों पर दबिश दे रही है.

एसपी ने की पुष्टि
खंडवा एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि कोलकाता एनआईए की टीम आज खंडवा आई है. उसने पुलिस से जो भी मदद मांगी वो उन्हें उपलब्ध करवायी गयी. मोघट थाना क्षेत्रों में उन्होंने कार्रवाई की है. जनवरी में खंडवा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था उसके बाद से एनआईए की टीम लगातार जांच कर रही है. आज भी इस सिलसिले में टीम कार्रवाई करने आयी है. उन्होंने कहा ये NIA का मामला है. पुलिस को इस पूरे मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है.

Tags: ISIS terrorists, Madhya pradesh latest news, Nia raid

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें