होमलोन अकाउंट को जल्‍द से जल्‍द करना चाहते हैं बंद, अपनाएं ये स्‍मार्ट तरीके

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

RBI रेपो रेट में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है.
जिसके बाद कई बैंकों ने MCLR में बढ़ोतरी कर दी है.
जिसका सीधा असर होम व ऑटो लोन पर पड़ा है.

नई दिल्ली. अपने सपनों का घर लेने के लिए अक्सर लोग होम लोन लेते हैं. लेकिन होम लोन का लंबा समय और ब्याज की वजह से लोग इसे जल्दी से जल्दी निपटाना चाहते हैं. इसके लिए आपके पास फोर क्लोजर या प्री पेमेंट का विकल्प रहता है. ज्यादातर बैंक और NBFCs प्री पेमेंट की सुविधा देती हैं. लेकिन होम लोन लंबे समय का कर्ज है और इसपर बैंकों और वित्तीय मदद देने वाली कंपनियां की काफी अच्छी आय होती है इसलिए प्री पेमेंट पर कई कंपनियां कुछ चार्ज भी लगाती हैं. लेकिन, ये चार्ज सभी को नहीं देना होता.

बता दें कि RBI रेपो रेट में 2.5 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है. जिसके बाद कई बैंकों ने MCLR में बढ़ोतरी कर दी है. जिसका सीधा असर होम व ऑटो लोन पर पड़ा है. जो ग्राहक 1 साल पहले होमलोन के लिए 7 फीसदी सालाना ब्‍याज दे रहे थे, अब वह बढ़कर करीब 9.5 फीसदी हो चुका है. अगर आप अपने होम लोन को जल्द से जल्द बंद करना चाहते हैं या इसका बोझ कम करना चाहते हैं तो अपनाएं ये स्मार्ट तरीका…

ये भी पढ़ें: LIC की सुपरहिट स्कीम! हर महीने सिर्फ 7,572 रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 54 लाख, जानें पूरी डीटेल

अगर आपकी आय में पिछले कुछ सालों में बढ़त हुई है, और बचत ज्यादा हो रही है तो आप लोन का कुछ हिस्सा पहले चुका सकते हैं. इससे आपके कर्ज की मूल रकम घटेगी जिसके साथ ही उस पर ब्याज की देनदारी भी घटेगी. ब्याज के तौर पर जाने वाली रकम घटने से आप पर कुल बोझ कम पड़ेगा.

क्या प्रीपेमेंट पर लगेगा चार्ज?
कई बैंक 2 फीसदी के आस पास प्री पेमेंट चार्ज लगाते हैं, लेकिन ये चार्ज सभी को नहीं देना होता. फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वालों को ये चार्ज नहीं देना पड़ता. लेकिन, अगर फिक्स्ड रेट पर होम लोन है तो इसपर चार्ज लग सकता है. होम लोन लेने वाले कई तरीकों से प्रीपेमेंट कर सकते हैं. अगर आपकी आय में बढ़त आई है तो आप अपनी EMI बढ़ा सकते हैं जिससे तय अवधि से पहले आप कर्ज चुका पाएंगे. वहीं, आप चाहें तो हर साल एक तय रकम प्री पेमेंट के तौर पर जमा करा सकते हैं. अगर आप सालभर बचत करते हैं या कोई बोनस मिलता है और उसका इस्तेमाल होम लोन जल्दी चुकाने के लिए करना चाहते हैं तो ये तरीका अपना सकते हैं.

कम अवधि के लिए लें लोन
इसके अलावा आप आप अपने लोन को कम करने के लिए लोन का टेन्योर कम रखें. अगर आप 15 साल की जगह 25 या 30 साल के लिए लोन लेते हैं तो आपकी EMI जरूर कुछ कम होगी, लेकिन ओवरआल लोन पर ब्याज डबल हो सकता है. कम टेन्योर के लोन का मतलब है कि आपको कम ब्याज भुगतान करना होगा. आप डाउन पेमेंट भी ज्यादा कर सकते हैं. डाउन पेमेंट बढ़ाने से आपको बढ़ती ब्याज दरों का सामना करने के लिए अपने होम लोन को स्ट्रक्चर करने में मदद मिल सकती है. एडवांस के रूप में अधिक पैसा लगाने का फायदा यह है कि आपको होमलोन कम लेना होगा.

Tags: Home loan EMI, Housing loan, Taking a home loan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें