
नीरज कुमार/बेगूसराय: आने वाले दिनों में शिक्षा विभाग के पास बेगूसराय जिले के बच्चों से जुड़ी सारी जानकारी उपल्ब्ध रहेगी. इतना ही नहीं, बच्चों के आधार कार्ड की जानाकारी से लेकर बच्चों के शैक्षणिक गतिविधि की भी जानकारी होगी. ऐसे में जो छात्र निजी और सरकारी दोनों स्कूलों में नामांकित हैं, उन्हें शिक्षा विभाग के योजनाओं से वंचित रहना पड़ सकता है. इसके साथ एक बच्चा किसी एक ही विद्यालय में पढ़े, इसके लिए भी कार्य योजना तैयार तैयार की जाएगी. फिलहाल सोमवार से विद्यालय में बच्चों की सारी गतिविधियों का रिकॉर्ड शिक्षकों को करने की जिम्मेदारी जिला शिक्षा कार्यालय से दी गई.
अब बच्चों का आधार डाटा अपलोड करेंगे गुरूजी
बेगूसराय डीपीओ मो. जमाल मुस्तफा ने न्यूज18 लोकल को बताया कि यू-डाइस कोड पर अब तक विद्यालय तक का ही डाटा उपलब्ध रहता था. अब बच्चों के आधार से जुड़ी जानकारी शिक्षकों को अपलोड करने का दिशा निर्देश दिया गया है. वहीं जिले में स्वमूल्यांकन के आंकड़े को भी शिक्षकों को अपलोड कराना होगा. इसमें अब तक 1656 विद्यालयों में 64 विद्यालयों द्वारा ही जानकारी अपलोड की गई है. बता दें कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार के लिए राष्ट्रीय स्कूल मानक एवं मूल्यांकन कार्यक्रम शाला सिद्धि के तहत विद्यालय प्रधान द्वारा विद्यालय का स्वमूल्यांकन भी किया जाना है.
प्रखंडवार स्कूलों के द्वारा अपलोड की गई जानकारी की डिटेल
बछवाड़ा में 129 में से 0, बखरी में 72 में 2, बलिया में 100 में 1, बरौनी 106 में 1, बेगूसराय में 223 में 0, भगवानपुर 122 में 1, वीरपुर 51 में 20, चेरिया बरियारपुर 95 में 11, छौड़ाही 108 में 3, डंडारी 40 में 1, गढ़पुरा 61 में 2, खोदावंदपुर 72 में 3, मंसूरचक 75 में 2, मटिहानी 84 में 0, नावकोठी 49 में 4, साहेबपुर कमाल में 105 में से 0, शाम्हो अकहा कुरहा 18 में 0 और तेघड़ा में 147 में 11 विद्यालयों ने अपने स्कूल की जानकारी शाला सिद्धि पोर्टल पर अपलोड किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Begusarai news, Bihar News
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 15:05 IST








