
राजाराम मंडल/मधुबनी. समोसा दुनिया भर में बनाया जाता है. हर दुकानदार अपने-अपने तरीके से इसे बनाता है. कई जगह समोसा इतना लजवाब बनाया जाता है कि एक बार खा ले तो लोग स्वाद नहीं भूल पाते हैं. ऐसा ही कुछ मधुबनी जिले के अंधराठाढी प्रखंड के शिवा चौक के राय जी के समोसे का हाल है. यहां हर रोज शाम को समोसा खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है, जो देखने लायक होती है. यहां के समोसे का टेस्ट लोगों को अपनी तरफ खींच लाता है.
8 रुपए में मिलता है स्पेशल समोसा
दुकान मालिक मुकेश राय बताते हैं कि वे समोसे मेंआलू के साथ बादाम, काजू और पनीर डालते हैं. जिसको खाने के लिए लोग जमा होते हैं. वे कहते हैं कि इस दुकान को लेकर एक कहावत है कि जो नहीं खाया वह पछताया. इस दुकान में समोसे के साथ लिट्टी, रसगुल्ले, गुलाब जामुन, जलेबी और अन्य मिठाई भी बनाई जाती है. यहां स्पेशल समोसा 8 रुपए और सादा समोसा 6 रुपए में मिलता है.
रेस्टोरेंट खोलने का है सपना
24 वर्षीय दुकान मालिक मुकेश बताते हैं कि लॉकडाउन से पहले वह दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में काम करते थे, लेकिन किसी कारण घर आना पड़ गया, तो उसके बाद उन्होंने अब यहीं पर दुकान खोल ली. अब वह अपने पिता के साथ दुकान चलाते हैं. मुकेश का सपना है कि वह एक बड़ा रेस्टोरेंट खोलें. फिलहाल मुकेश की दुकान शाम 4 बजे से रात के 8 बजे तक ही खुलती है, लेकिन कई बार भीड़ के कारण रात के 9 बजे तक खुली रहती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, Latest hindi news, Madhubani news, Street Food
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 13:52 IST








