हाइलाइट्स
राजद विधायक किरण देवी के ठिकानों पर CBI का छापा.
पटना, आरा, नोएडा और गुड़गांव समेत 9 ठिकानों पर रेड.
लालू के करीबी और बालू कारोबारी हैं पति अरुण यादव.
पटना. केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के द्वारा RJD विधायक किरण देवी सहित कई अन्य आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. किरण देवी के बिहार के पटना, भोजपुर सहित कई लोकेशन हैं, बताया जा रहा है कि सीबीआई इन सभी स्थानों पर सर्च ऑपरेशन को अंजाम दे रही है. किरण देवी के बारे में बताया जाता है कि वह बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के बेहद करीबी हैं.
मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई भोजपुर के अंगियांव स्थित आवास और पटना के सरकारी आवास पर भी सीबीआई की टीम पहुंची है. सीबीआई द्वारा 9 लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई द्वारा जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है. CBI मुख्यालय के द्वारा इस खबर की पुष्टि भी की गई है. सीबीआई अधिकारी के मुताबिक पटना, भोजपुर के साथ -साथ दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा में सर्च ऑपरेशन हो रहा है.
आपके शहर से (पटना)

Breaking News: Patna में Baba Bageshwar के दरबार में भगदड़, Short circuit बनी वजह | News18 India

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में मधेपुरा के युवक की निकली पर्ची, बोले-इलू-इलू का चक्कर है…

Baba Bageshwar : Patna में बाबा बागेश्वर की गुहार, घर बैठकर देखें ‘दिव्य दरबार’ | Bihar | News18

बेगूसराय में एक पेड़ पर फलते हैं अलग-अलग स्वाद वाले आम, जानें किसान ने कैसे किया यह करिश्मा

हिंदू को मुस्लिम लड़की की दोस्ती पड़ी भारी । #Shorts #shortsvideo #viral #viralvideo #latestnews

Begusarai News: बेगूसराय सदर अस्पताल को मिली बड़ी उपलब्धि, अगले तीन साल तक A ग्रेड में रहेगा हास्पिटल

Patna Gold Rate: सोना का भाव गिरा, खरीदारों की हुई चांदी, जानें आज का रेट

Bageshwar Dham: डॉक्टर ने मानी हार तो बागेश्वर बाबा दिखे अंतिम सहारा, उम्मीद से दिव्य दरबार में पहुंचे लोग, जानें फिर क्या हुआ

बिहार में नौकरी के नाम पर सैकड़ों बेरोजगारों से फ्रॉड, करोड़ों रुपये की ठगी, कृषि विभाग में निकली थी बहाली, केस दर्ज

Bageshwar Dham : ‘दिव्य दरबार’ में News 18 की चुनौती पर बाबा का LIVE ऐक्शन | Dhirendra Shastri

Baba Bageshwar In Bihar : लाखों की तादाद में पहुंच रहे हैं भक्त, बिहार में चर्चा, आज भी कटेगा पर्चा
विधायक किरण देवी के पति अरुण यादव हैं, जो पूर्व में RJD पार्टी से विधायक रह चुके हैं. इसके साथ ही उ्हें बिहार में रेत कारोबार (Big Sand Businessman) में एक बड़े नाम के तौर पर जाना जाता है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राबड़ी देवी के अपार्टमेंट में सारे फ्लैट की खरीदारी अरुण यादव ने ही की थी. इस बात का खुलासा IRCTC घोटाला मामले के अनुसंधान के दौरान हुआ था. इसी मामले में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी CBI पूछताछ कर चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, CBI Raid, Lalu Prasad Yadav, Lalu Yadav News
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 11:40 IST








