weather Alert: ग्वालियर में दिनभर तेज धूप के बाद शाम को हुई हल्की बारिश, ठंडा हुआ मौसम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विजय राठौड़/ग्वालियर: ग्वालियर में आज कल मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, वहीं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का भी असर सामने आ रहा है. इसी के चलते सोमवार की शाम हल्की बारिश ने ग्वालियर में मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया. सोमवार को सुबह से ही तेज धूप के कारण लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा था. इसके चलते सड़के भी सुनसान नजर आईं, लेकिन शाम को 5 बजे के बाद तेज आंधी के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई. इस कारण एक तरफ जहां मौसम में हल्की ठंडक आई, तो वहीं बारिश के बाद अचानक धूप होने से मौसम में उमस भर गई.

आगामी दिनों में दिखेगा मौसम में बदलाव

सीनियर मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि बारिश ज्यादा तो नहीं हुई, लेकिन इस हल्की बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया है. यह पश्चिमी विक्षोभ का भी असर है. जिसके चलते रोजाना मौसम में बदलाव हो रहा है. उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक मौसम में खासे बदलाव देखने को मिलेंगे.

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

आंधी ने लोगों को किया परेशान

शाम के समय हुई बारिश के बाद ज्यादा ठंडक तो नहीं हुई, लेकिन लोग अपने घरों से बाहर निकले और परिवार व दोस्तों के साथ मौसम का आनंद लिया. हालांकि, बारिश से पहले चली तेज धूल भरी आंधी ने सड़क पर चल रहे लोगों को परेशान किया. वाहन चालकों को भी परेशानी हुई.

Tags: Gwalior news, Latest hindi news, Mp news, MP weather

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें