
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में सोमवार को प्लेऑफ की पहली टीम के नाम की औपचारिक घोषणा हो गई. गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रन से हराकर टॉप-4 टीमों में अपनी जगह पक्की कर ली है. दिल्ली कैपिटल्स और एसआरएच पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई हैं. ऐसे में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए केवल तीन स्पॉट खाली है और इसके लिए 5 दावेदार मैदान में हैं. आज मुंबई इंडियंस और लखनफ सुपर जायंट्ससको लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है. आइये हम आपको बताते हैं कि किस टीम के पास अगले चरण में पहुंचने के कितने प्रतिशत चांस हैं और उन्हें ऐसा क्या करना होगा कि वो प्लेऑफ में जगह पक्की कर लें. (IPL)
Author: Up Head Line
Views: 16









