
कैलाश कुमार/बोकारो.आईसीएसई बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. बोकारो के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहतर रिजल्ट दिया है. डेनोबिली स्कूल चंद्रपुरा का हर्षित 99.40 प्रतिशत अंक लाकर बोकारो जिले का टॉपर बना है. साथ ही झारखंड का सेकेंड टॉपर बना है. हर्षित ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद घर वाले काफी भावुक हो गए थे. काफी दिनों के बाद परिवार के लोगों में इतनी खुशी दिखने को मिली.
रोजाना 10 से घंटे पढ़ता था हर्षित
हर्षित ने बताया कि वह बोर्ड एग्जाम के लिए रोजाना 10 से घंटे पढ़ाई करता था. आगे चलकर वैज्ञानिक बनना चाहता है और देश के तरक्की में योगदान देना चाहते है. फिलहाल. पहला उद्देश जेईई परीक्षा में सफलता हासिल कर अच्छे आईआईटी संस्थान में दाखिला लेना है. हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने स्कूलों के शिक्षकों को दिया. वहीं, बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को हर्षित ने यह सलाह दी है कि किसी परीक्षा में नंबर लाने के लिए पढ़ाई ना करें, बल्कि चीजों को अच्छे से समझ कर पढ़ाई करें.
माता-पिता को बेटे पर गर्व
हर्षित के पिता पिंटू कुमार ने बताया कि हर्षित की सफलता से वह बहुत खुश हैं. इसी तरह वह आगे भी मेहनत करेगा और झारखंड और देश का नाम रोशन करेगा. वहीं हर्षित की माता रेखा देवी ने बताया कि हर्षित बचपन से ही होनहार है और हमेशा कक्षा में अव्वल रहा है. वह आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करता रहेगा. वहीं डेनोबिली स्कूल चंद्रपुरा के प्राचार्य एंटोनी ने हर्षित को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bokaro news, Jharkhand news, Latest hindi news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 09:29 IST









