
नई दिल्ली (CBSE Board Results 2023, cbse.gov.in). केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो चुका है. इस साल सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 24,491 स्कूलों से 21,86,940 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. वहीं, 12वीं में 16,738 स्कूलों के 16,96,770 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे.
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की 1,42,15,110 और 12वीं की 1,10,29,005 कॉपीज चेक की गई थीं. सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से असंतुष्ट स्टूडेंट्स के लिए cbse.gov.in पर री इवैल्युएशन विंडो ओपन कर दी गई है (CBSE Board Re Evaluation Process). इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को चेक करते वक्त काफी सावधानी बरती गई थी.
कैसे चेक हुई थीं CBSE बोर्ड की कॉपियां?
1- इस साल सीबीएसई बोर्ड की कॉपियां जांचने के लिए ज्यादा स्टाफ नियुक्त किया गया था.
2- इवैल्युएशन टीम के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम आयोजित किए गए थे.
3- कॉपी चेक करने के लिए ट्रेनिंग वीडियो बनाए गए थे और सभी शिक्षकों को दिखाए भी गए थे.
4- इवैल्युएशन के लिए ज्यादा अनुभव वाले वरिष्ठ शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया था.
5- हर इवैल्युएटर को 8 घंटे में सिर्फ 20 कॉपियां चेक करने का आदेश दिया गया था.
6- इस साल इवैल्युएटर्स को कॉपी चेक करने के लिए ज्यादा समय दिया गया था.
7- इवैल्युएशन की क्वॉलिटी को 12 स्तरों पर क्रॉस चेक किया गया था.
वेरिफाई करवा सकते हैं मार्क्स
जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से असंतुष्ट हैं, वह 16 मई से 20 मई 2023 के बीच उन्हें फिर से वेरिफाई करवा सकते हैं (CBSE Board Marks Verification). इसके लिए प्रति विषय 500 रुपये जमा करने होंगे. मार्क्स कम या ज्यादा होने की स्थिति में वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपलोड की जाएगी. वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट का स्टेटस वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
आंसर कॉपी के लिए कर सकते हैं अप्लाई
मार्क्स वेरिफाई करवाने वाले स्टूडेंट्स दोबारा चेक की हुई आंसर कॉपी की फोटोकॉपी चेक कर सकते हैं. इसके लिए 10वीं के स्टूडेंट्स को प्रति विषय 500 रुपये और 12वीं वालों को 700 रुपये जमा करने होंगे. अपनी एप्लिकेशन को अच्छी तरह से चेक करके ऑनलाइन cbse.gov.in पर सबमिट करना होगा. अधूरी एप्लिकेशन को रिजेक्ट कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
साल 2024 में कब होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा? जारी हुआ पूरा शेड्यूल
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में खर्च हुए कई करोड़ रुपये, साबुन-मास्क का भी जोड़ा हिसाब
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Cbse board, CBSE board results
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 09:29 IST









