Allahabad University: पूरब के ऑक्सफोर्ड में आवेदन का आज आखिरी मौका, जल्दी करें रजिस्ट्रेशन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह/प्रयागराज: पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में परास्नातक सहित अन्य पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आज आखिरी तिथि है. 25 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई है. अब तक 42029 पंजीकरण हो चुके हैं. इसमें 21414 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कर अंतिम रूप से फॉर्म सबमिट भी कर दिया है.

पीजीएटी की कुल 9467 सीटों पर इस बार प्रवेश दिया जाएगा. कई बार ऐसा होता है कि आवेदन के आखिरी दिनों में सर्वर ठीक ढंग से नहीं चलता है. जिसका खामियाजा स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ता है और वह फॉर्म भरने वंचित हो जाते हैं. ऐसे में केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के उनको तत्काल एंट्रेंस फॉर्म भर देना चाहिए.

संबंधित कॉलेज में 5264 सीटें
पीजी कोर्स के तहत इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विद्यार्थी एलएलबी एमकॉम, एलएलएम, बीएड, एमए , एमबीए एम वोक इन मीडिया स्टडीज आदि जैसे कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं. विश्वविद्यालय कैंपस में 4203 तो वहीं संबंधित कॉलेज में 5264 सीटें हैं. LLB में आवेदन के लिए जनरल , ओबीसी ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है. जबकि एससी एसटी के लिए यह शुल्क मात्र 400 रुपये है. इसके अलावा अन्य कोर्सों के लिए जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए शुल्क 1600 रुपये है. वहीं, एससी एसटी के लिए यह फीस 800 है. जून के पहले सप्ताह तक एंट्रेंस एग्जाम करवाने की योजना है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Allahabad Central University, Allahabad news, Allahabad university, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें