गुमला में मेला देख कर लौट रही नाबालिग लड़की से रेप, आरोपी किशोर को भेजा गया बाल सुधार गृह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूपेश कुमार भगत/गुमला. झारखंड के गुमला (Gumla) में जेठ जतरा (मेला) देख कर लौट रही नाबालिग लड़की के साथ रेप (Minor Girl Rape) का मामला सामने आया है. घटना घाघरा थाना क्षेत्र के माईल की है. पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर रिमांड होम भेज दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने गांव के पास लगे जेठ जतरा देख कर रात में अकेले घर लौट रही थी. इस दौरान, आरोपी वहां पहुंचा और लड़की को खींच कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने घर पंहुच कर परिजनों को आपबीती सुनाई. इसके बाद पीड़िता को लेकर उसके पिता थाने पहुंचे और लिखित में शिकायती आवेदन दिया. पुलिस ने इस संबंध में सक्रियता दिखाते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया.

एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने बताया कि 14 मई को अहले सुबह घाघरा थाना में एक नाबालिग लड़की अपने परिजन के साथ आई थी. उसने बताया कि बीती रात लगभग नौ बजे जेठ जतरा से वो अपने गांव लौट रही थी तो देवाकी ग्राम के एक नाबालिग लड़के के द्वारा उसे बीच रास्ते से खींच कर गलत काम (रेप) किया गया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) के निर्देश पर एक टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल किया.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने वारदात के वक्त पीड़िता एवं आरोपी दोनों के पहने हुए कपड़े को जब्त कर लिया है. इसको लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी किशोर को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेज दि गया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 09:31 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें