02

इंग्लैंड की बात करें, तो वहां की पिच तेज गेंदबाजों के अनुकूल मानी जाती है. नई गेंद से स्विंग गेंदबाजों को वहां काफी मदद मिलती है. आईपीएल 2023 के प्रदर्शन को देखें, तो भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज दोनों ही कंगारू टीम के बड़ी परेशानी खड़ी कर सकते हैं. शमी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार रात खेले गए मुकाबले में अपने पहले 3 ओवर में ही 3 विकेट झटक लिए. गुजरात टाइटंस से खेल रहे शमी को मैच में कुल 4 विकेट मिले. गुजरात की टीम जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है. शमी वर्ल्ड कप में हैट्रिक तक झटक चुके हैं. (AP)
Author: Up Head Line
Views: 25









