विशाल भटनागर/मेरठ. सोने और चांदी के आभूषण खरीदने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. बीते सप्ताह की तरह ही मेरठ सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में एक बार फिर से स्थिरता दिखाई दे रही है. मंगलवार को यहां प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 61,350 रुपये का है. वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 71,800 रुपये है. सर्राफा व्यापारी अनुराग का कहना है कि सोने व चांदी के रेट में स्थिरता कब तक रहेगी इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे में लोग समय रहते सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर लें, क्योंकि आने वाले समय में इनके भाव में उछाल देखने को मिल सकता है.
अगर आप मेरठ सर्राफा बाजार या किसी भी सर्राफा दुकान से सोने व चांदी के आभूषण खरीदने जाना चाहते हैं तो गहने की चॉइस करते समय 22 कैरेट सोने का ही चुनाव करें. क्योंकि इसकी मजबूती व आकर्षण के लिए सबसे बेहतर यही कैरेट रहता है. मंगलवार को प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोना के लिए 56,237 रुपये चुकाने होंगे. डायमंड की जूलरी में प्रयोग होने वाले प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोना का दाम 46,012 रुपये व 14 कैरेट का दाम 35,787 रुपये है. इसमें जीएसटी पर मेकिंग चार्ज अलग से है.
चांदी के दाम में भी नहीं हुई बढ़ोतरी
आपके शहर से (मेरठ)

Meerut Nagar Nigam Chunav 2023 Live: हरिकांत अहलूवालिया के सिर सजा मेरठ के मेयर का ताज, ओवैसी की पार्टी दूसरे नंबर पर

सहारनपुर के देवबंद, मेरठ, चंदौली में झड़प, मतगणना के बाद 2 प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी, पुलिसकर्मियों को आई गंभीर चोट

CCSU Admission 2023: 15 मई की बाद शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, इन बातों का रखें खास ध्यान

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

Meerut News: सीसीएसयू के स्टूडेंट्स को गर्मी से मिलेगी राहत, अब AC लाइब्रेरी में कर सकेंगे पढ़ाई

UP Nikay Chunav Result 2023: आखिर मेरठ में टूट ही गई मिथक, देखिए परिणाम

Meerut News: माता की चौकी के साथ आज होगा नौचंदी मेले का शुभारंभ, हाई स्पीड झूले जीतेंगे दिल

Meerut Gold Price: गिरने के बाद एकबार फिर सोना और चांदी उछले, जानिए आज की कीमत

Gold-silver Price in Meerut : मेरठ में लुढ़के सोने के दाम, चांदी भी हुई सस्ती, यहां देखें आज का ताजा रेट

Meerut Gold Price: सोने-चांदी का रेट स्थिर, जानिए मेरठ के सर्राफा बाजार का भाव

‘…अब तुम हिन्दुओं को दोस्त बनाओगी’, जब मुस्लिम युवतियों का उतरवाया हिजाब, जानें क्या है पूरा मामला
मंगलवार को चांदी के भाव पिछले दो दिनों की ही तरह 71,800 रुपये प्रति किलो है. बीते रविवार को चांदी के रेट में 700 रुपये की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद इसका दाम 71,800 रुपये हो गया था. वहीं, शनिवार को एक किलो चांदी का 71,100 रुपये मूल्य था. शुक्रवार को यह 74,950 रुपये, गुरुवार को 75,000 रुपया प्रति किलो दाम था. बीते बुधवार को चांदी की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद यह 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Gold Rate Today, Meerut news, Silver Price Today, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 09:09 IST









