शुभमन गिल की सेंचुरी पड़ी भुवनेश्वर के पंजा पर भारी, हैदराबाद पर एकतरफा जीत, प्लेऑफ में पहुंचा गुजरात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को अपनी पहली प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम मिल गई है. गुजरात टाइटंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ दमदार जीत के साथ प्लेऑफ में जगह पक्की की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे गुजरात के लिए शुभमन गिल ने धमाकेदार सेंचुरी जमाया और टीम ने 9 विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया.  जवाब में हैदराबाद की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 154 रन ही बना पाई

हैदराबाद की पारी लड़खड़ाई

गुजरात से मिले 189 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. 60 रन बनाने से पहले टीम के 7 बल्लेबाज वापस डग आउट में जाकर बैठ चुके थे. अनमोलप्रीत सिंह के विकेट से शुरुआत हुई जब 5 रन बनाकर वो मोहम्मद शमी के शिकार बने. इसके बाद अभिषेक शर्मा और फिर राहुल त्रिपाठी अपना विकेट गंवा बैठे. यहां से एक के बाद एक विकेट गिरते गए. एक छोर पर हेनरी क्लासेन ने अकेले रन बनाए लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं थे.

शुभमन गिल की पहली IPL सेंचुरी

इंडियन प्रीमियर लीग के अहम मुकाबले में शुभमन गिल ने धमाकेदार शतकीय पारी खेल डाली. गुजरात टाइटंस की टीम को पिछले मैच में हार मिली थी और यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम प्ले़ऑफ का टिकट पक्का करने उतरी थी. गिल ने एक छोर थामे रखा और आईपीएल में पहली सेंचुरी ठोक डाली. 58 गेंद पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से यह पारी उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेली.

भुवनेश्वर कुमार ने खोला पंजा

शुभमन गिल की विस्फोटक पारी के आगे हैदराबाद की टीम बेबस नजर आ रही थी. बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे गुजरात टाइटंस को भुवनेश्वर कुमार के पंजे ने रोका. पारी का आखिरी ओवर करने आए इस अनुभवी गेंदबाज ने ओवर में 3 विकेट चटकाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग में दूसरी बार पांच विकेट चटकाया. 4 ओवर में 30 रन देकर उन्होंने यह 5 विकेट अपने नाम किए.

Tags: Gujarat Titans, IPL 2023, Shubman gill

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें