निखिल स्वामी/ बीकानेर. गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. ऐसे में शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री के पार चला गया. जिससे बीकानेर प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. गर्मी बढ़ने से शहर के मुख्य मार्गो के किनारे पानी के कैम्पर रखे गए है और तरल पेय पदार्थो की मांग बढ़ गई है. ऐसे में ज्यूस की दुकानों में लोगों की भीड़ नजर आई.
वही तेज धूप के चलते शहर की सड़कों पर मानो कर्फ्यू लग गया हो. शहर के के ई एम रोड, जस्सूसर गेट, गोगागेट, फड़बाजार, गंगा शहर आदि जगहों पर बेला का शरबत, दही, लस्सी, गन्ने का ज्यूस, केला, अनार, मौसमी सहित कई फलों के ज्यूस पीते हुए नजर आए. दुकानदार पवन रांकावत ने बताया कि गन्ने का ज्यूस 20 रुपए, मौसमी का 40, केला का 30, नारियल 50 आदि के बेचे जा रहे है. इन दिनो गर्मी में अच्छी खासी बिक्री हो रही है.
तरबूज और खरबूजा की मांग बढ़ी
आपके शहर से (बीकानेर)

Karnataka Election Results : कौन बनेगा मुख्यमंत्री, दावेदार की जानिए Quality। Breaking News

IAS Transfer List: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 74 IAS अफसरों की तबादला सूची जारी | TOp News

Pakistan News: Imran Khan की रिहाई पर बवाल, PDM में 13 सियासी दलों का प्रदर्शन | News18 India

Rajasthan 3rd Grade Teacher Transfer: तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति ने किया आंदोलन का ऐलान

MLA Ramlal Sharma ने साधा Congress पर साधा निशाना, कहा- ‘कांग्रेस MLA ही लगा रहे भ्रष्टाचार के आरोप’

नकल के इस आइडिया ने तो, दिमाग हिलाकर रख दिया। #shorts

सरपंच के प्रयासों ने बदल दी इस राजीव गांधी केंद्र की सूरत, कभी रहता था बदहाल, आज यह है हालत

Pakistan News: Imran Khan के खिलाफ इस्लामाबाद में शक्ति प्रदर्शन, महिलाएं भी हुई शामिल | PTI News

Karnataka Election Results: Bharat Jodo Yatra Karnataka Chunav में आ गया का, क्या बोली Congress?

हनुमान बेनीवाल ने बता दिया,राजस्थान चुनाव में ये होंगे मुद्दे । #shorts । Rajasthan Chunav

Sachin Pilot की यात्रा पार्टी की नहीं वाले सवाल पर क्या बोले Sachin Pilot ? Rajasthan Election
शहर के हाईवे किनारे इन दिनो ग्रामीण लोग ट्रक भरकर तरबूज और खरबूजा लेकर आए है. ऐसे में यहां शाम होते ही काफी भीड़ लगानी शुरू हो जाती है. शहर के पूगल रोड, नोखा रोड, गंगानगर रोड और जयपुर रोड पर कई ग्रामीण लोग तरबूज और खरबूजा बेच रहे है. यह महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश से लेकर आते है. दुकानदार शंकर ने बताया कि खरबूजा और तरबूज 30 से 40 रूपए किलो बेच रहे है. कई दुकानदार तो देर रात तक बैठे रहते है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bikaner news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 23:25 IST








