अंजलि सिंह राजपूत/ लखनऊ. 16 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कड़ी टक्कर होगी. लखनऊ की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का अपने होम टाउन में यह अंतिम मैच है. इस खास मैच के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिला गोरखपुर में मैच की टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है. सीएम योगी आदित्यनाथ की नगरी के लोगों को टिकट 50 फीसदी सस्ता मिलेगा.
आपको खास बात बता दें कि गोरखपुर के लोगों के लिए गोरखपुर में ही टिकट बेचे जा रहे हैं ताकि वहां के लोग वहीं पर टिकट खरीदें और लखनऊ आकर इस मैच का लुत्फ इकाना स्टेडियम उठा सकें. गोरखपुर में जो भी क्रिकेट प्रेमी हैं वो वहीं से टिकट खरीद कर शाम 7:30 बजे खेले जाने वाले इस मैच का आनंद लखनऊ आकर ले सकते हैं.
आपके शहर से (लखनऊ)

UP Nikay Chunav 2023: जानिए कौन है 22 साल के हिमांशु अंबेडकर, सपा की साइकिल को कर दिया पंचर

Hotels in Lucknow: लखनऊ आएं फ्लाइट से, पर ठिकाना ढूंढ़ें चार बाग में, सस्ते होटल मिलेंगे यहीं

IIT Placement: IIT के इस कोर्स से कर लिए पढ़ाई, तो लाइफ हो जाएगी सेट, मिलता है करोड़ों का पैकेज

IPL 2023: 16 मई को लखनऊ में रहेंगे सचिन तेंदुलकर, 29 साल पहले यहां लगाया था खास शतक

UP Nikay Chunav 2023 में काम कर गया बीजेपी का मुस्लिम कार्ड… जानें 395 में से कितने जीते?

Bullion Market Lucknow: शादियों के सीजन में सोने के बढ़े भाव, पिछले 4 हफ्ते से रेट स्थिर, जानें वजह

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी की जीत के पर्दे के पीछे ये हैं नायक, जबर्दस्त रणनीति से विपक्ष को दी पटखनी

Lulu Fashion Week: शारीरिक दिक्कतों को भूल बच्चों ने रैंप वॉक कर जीता सभी का दिल, आप भी देखें खास लम्हा

UP Weather Today: UP के मौसम में अगले 2 दिन में होगा बड़ा बदलाव, सोमवार को झांसी रहेगा सबसे गर्म

UP में सपा का MY समीकरण ध्वस्त! जानें निकाय चुनावों में क्यों हुआ अखिलेश की पार्टी का बुरा हाल, यह रही वजह

यूपी: लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे पीएम मोदी, जून में 3 जगह होंगी रैलियां
50% डिस्काउंट पर मिल रहे आईपीएल मैच के टिकट
आपको बता दें कि पहले जो टिकट 1250 रूपए और 1650 रूपए तक बिकते थे वही अब टिकट करीब 1000रूपए के बेचे जा रहे हैं. यह कोई नई बात नहीं है. जब इस तरह से टिकट किसी खास जिले के लिए कम किए गए हों बल्कि इससे पहले भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारी राजीव शुक्ला के गृह जनपद कानपुर को भी छूट दी जा चुकी है.
इस तरह हुआ उतार-चढ़ाव
आईपीएल मैच की शुरुआत में टिकट को काफी महंगा रखा गया था. हजारों में टिकट की कीमतें थी. यही वजह है कि एक से 2 मैच में इकाना स्टेडियम की ज्यादातर सीटें खाली रही थी. जिसके बाद फिर से टिकट के दाम गिरा दिए गए थे ताकि दर्शक आएं और मैच का लुफ्त उठाएं. सबसे कम दाम का जो टिकट रखा गया था वो था 500 रूपए का. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के आने की वजह से एक बार फिर से आईपीएल मैच के टिकट के दाम बढ़ा दिए गए थे. लोगों ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए महंगे दामों पर टिकट खरीदे भी थे.
लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया ट्वीट
गोरखपुर के लोगों को आईपीएल मैच की टिकट पर 50 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इसकी जानकारी खुद लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से टि्वटर हैंडल पर ट्वीट करके दी गई. इसमें यह भी लिखा गया कि लखनऊ सुपर जायंट्स का अपने होम टाउन लखनऊ में यह इस साल के आईपीएल का आखिरी मैच है. ऐसे में गोरखपुर के लोग इस मैच का लुत्फ उठाना न भूलें.
यहां से खरीदें टिकट
अगर आप गोरखपुर में है तो कल होने वाले मैच का टिकट सुबह तड़के ही कल्प निर्माण दा 90S कैफे वृंदावन टावर, मेडिकल कॉलेज रोड राप्तीनगर-3 पर पहुंच जाएं. यहां से आप को टिकट तुरंत मिल जायेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lucknow news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 22:52 IST








