Bada Mangal: बजरंगबली को करना है प्रसन्न…तो अर्पित करें ये पांच चीजें, बनेंगे बिगड़े काम!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होता है. वहीं मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान के लिए समर्पित माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर मंगलवार के दिन पवन पुत्र बजरंगबली को कुछ चीजें अर्पित की जाएं तो राम भक्त हनुमान शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सारी मुरादें पूरी करते हैं.

ज्योतिषाचार्य पं. कल्कि राम बताते हैं कि कलयुग में बजरंगबली ही एक ऐसे देवता हैं, जिनकी अगर सच्चे मन से आराधना की जाए तो सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती है. खासकर जेष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को अगर पवन पुत्र को लाल कपड़ा, लड्डू, तुलसी का पत्ता, सिंदूर और ध्वज अर्पित किया जाए तो जीवन में आए तमाम क्लेश दूर हो जाते हैं. हनुमान चालीसा में भी लिखा है “संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सुमिरै हनुमत बलबीरा” अगर आप विकट परिस्थितियों में हैं तो आप हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें, बजरंगबली अति शीघ्र समस्या का समाधान करेंगे.

लाल कपड़ा चढ़ाएं 
अगर आप किसी से परेशान हैं और आपको समाधान नहीं मिल रहा है तो आप मंगलवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में बजरंगबली के समक्ष लाल वस्त्र चढ़ाएं. ऐसा करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है.

आपके शहर से (अयोध्या)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

तुलसी का पत्ता
धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, मंगलवार के दिन हनुमानजी को तुलसी का पत्ता चढ़ाना शुभ माना जाता है. ऐसा करने से धन संबंधी दिक्कतों का समाधान मिलता है.

लड्डू करें अर्पित 
बजरंगबली को लड्डू बहुत पसंद है, अगर कोई दंपति संतान प्राप्त की इच्छा रखता है तो उसे हर मंगलवार के दिन हनुमानजी को लड्डू अर्पित करना चाहिए. इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से इच्छा अनुसार लाभ मिलेगा.

ध्वज का करें दान
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, हर मंगलवार के दिन अगर आप केसरिया रंग का ध्वज बजरंगबली को अर्पित करते हैं तो सभी प्रकार की समस्याएं जल्द ही दूर होती हैं.

सिंदूर करें अर्पित 
पवन पुत्र को नारंगी रंग का सिंदूर प्रिय होता है. मंगलवार के दिन अगर आप हनुमानजी के मंदिर में जाकर पवन पुत्र को सिंदूर अर्पित करते हैं तो ग्रह दोष से मुक्ति मिलेगी.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. NEWS18 LOCAL किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Lord Hanuman, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें