CISCE Board Topper Story: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जाम (Council for the Indian School Certificate Examinations) ने के आईसीएसई रिजल्ट में प्रयागराज की बेटी कृतिका ने 97.75% नंबर हासिल किए हैं. प्रयागराज की बेटी ने आईसीएसई ( Indian Certificate of Secondary Education) की इंटर मीडिएट की परीक्षा में देश में आठवां स्थान हासिल कर संगम नगरी प्रयागराज का मान बढ़ाया है.
हर दिन 8 घंटे पढ़ाई की
शहर के प्रतिष्ठित गर्ल्स हाईस्कूल एण्ड कालेज की छात्रा कृतिका सोनकर ने 97.75 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है. कृतिका ने मजबूत इच्छा शक्ति और कठिन परिश्रम के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. कृतिका के मुताबिक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को देती हैं. उन्होंने अच्छे अंक लाने के लिए हर दिन 8 घंटे पढ़ाई की.
पढ़ाई में निरंतरता बनी रहनी चाहिए
वह बताती हैं कि घंटे पर ज्यादा फोकस नहीं देना चाहिए. बल्कि पढ़ाई में निरंतरता बनी रहनी चाहिए. उनके मुताबिक परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने एक शेड्यूल तैयार किया था और उसी के मुताबिक हर विषय की समान रूप से तैयारी की थी. परीक्षा में एकाग्र होकर विषयों का रिवीजन किया और परीक्षा में शामिल हुई.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

ICSE 2023 Topper: बोर्ड एग्जाम में प्रयागराज का डंका, बिना कोचिंग मावरा नसीब को देश में मिला तीसरा स्थान

UP Nikay Chunav 2023: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शूटर बच्चा पासी की बहन भी जीतीं चुनाव, जानें किसे हराया

UP Nikay Chunav Result 2023 : 21 साल की उम्र में सुजाता बनी पार्षद, कनिहार वार्ड से जीता चुनाव

CBSE Exam Results 2023: सीबीएसई रिजल्ट मामले में प्रयागराज सबसे पिछड़ा, जानिए क्या है कारण

UP Nikay Chunav Result: BJP के प्रदर्शन पर गदगद हुए योगी, बोले- PM के नेतृत्व में ये बड़ी जीत

संगम नगरी प्रयागराज में आकर्षण का केंद्र बनी सब्जी की दुकान, जानिए इसकी खासियत

UP: सपा प्रत्याशी ने अतीक अहमद के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- अखिलेश आते तो भी हारते

Prayagraj news : अब शहरों में बिक रही गांव वाली फ्री दूब घास , जानिए कितनी होती है कमाई ?

Prayagraj Nagar Nigam Chunav 2023 Result: प्रयागराज में फिर खिला कमल, बीजेपी के गणेश केसरवानी की बड़ी जीत

UP Nikay Chunav 2023 Result: अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ ये हाल, जानें कितने वोट मिले

Allahabad University: विश्वविद्यालय परिसर में यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसरों का पुतला दहन, इस मांग पर अड़े छात्र
ग्रेजुएशन बैचलर ऑफ आर्ट से करना चाहती हैं
अपने रिजल्ट पर संतोष जताते हुए कृतिका सोनकर कहती हैं कि वह बैचलर ऑफ आर्ट से ग्रेजुएशन कर सिविल सर्विसेज की तैयारी करना चाहती हैं. कृतिका का सपना है कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करें. खासतौर पर गरीबों और महिलाओं के लिए काम करें. उनका मानना है कि बेटियों की शिक्षा के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेहतर काम कर रहे हैं. पीएम मोदी और सीएम योगी की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की मुहिम को वह और आगे ले जाना चाहती हैं.
पिता पत्रकार, मां शिक्षिका
कृतिका के पिता अरुण सोनकर वरिष्ठ पत्रकार हैं. जबकि मां अनिता सोनकर परिषदीय विद्यालय में शिक्षिका हैं. कृतिका ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरूजनों को दिया है. कृतिका की एक छोटी बहन भी है जो कि जी हाई स्कूल में पढ़ रही है. कृतिका को इसके पूर्व भी विद्यालय के कई कार्यक्रमों में सम्मानित किया जा चुका है. उनकी सफलता से पूरे स्कूल में जश्न का माहौल है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: 12th Board exam, Board Results, CISCE
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 20:49 IST








