
हाइलाइट्स
चित्तौड़गढ़ के कपासन इलाके में हुई थी हत्या
बीते 29 अप्रेल को वृद्ध की हत्या कर दी गई थी
आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है
सुभाष बैरागी.
चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 15 दिन पहले हुई हलवाई की हत्या के मामले का राजफाश कर दिया है. हलवाई की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपनी बेटी (Daughter ) ने ही अपने प्रेमी (Lover) से करवाई थी. पुलिस ने हत्या की आरोपी मृतक की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. मृतक की बेटी का प्रेमी उसकी उम्र से 22 साल बड़ा है. वह अपनी प्रेमिका का नाता विवाह करने से नाराज था. लिहाजा दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार डाला.
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 1 मई को कपासन थाने में कोलपुरा निवासी गमेर गाडरी (60) की गुमशुदगी की दर्ज की गई थी. उसकी तलाशी के दौरान रोलिया गांव की सहरद में स्थित कुएं में एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली. बाद में उसकी शिनाख्त गुमशुदा गमेर गाडरी के रूप में हुई. उसके बाद मृतक के भतीजे उदयलाल गाडरी ने गमेर गाडरी की हत्या होने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दी थी. इस पर पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की गई. पुलिस मामले की कड़ी से कड़ी जोड़ती हुई आरोपियों तक पहुंच गई. सच्चाई जानकार पुलिस के पैरों तले से भी जमीन खिसक गई.
आपके शहर से (चित्तौड़गढ़)
राजस्थान: प्रेमिका से मिलने आया था प्रेमी, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला, दोस्त को कर दिया अधमरा
प्रेमी ने गला दबाकर हत्या की थी
पुलिस ने गमेर गाडरी की हत्या के आरोप में उसकी बेटी सुशीला उर्फ सुष्या गाडरी (27) और उसके प्रेमी रोलिया निवासी बाबूलाल तेली (49) को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया कि प्रेमिका सुष्या के कहने पर प्रेमी बाबूलाल ने गमेर गाडरी की गला दबाकर हत्या की थी. बाद में उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया था. जांच में सामने आया कि गमेर गाडरी अपनी बेटी का 3 मई को नाता विवाह कराना चाहता था. लेकिन सुशीला के पड़ोसी गांव के बाबूलाल तेली के साथ करीब 7-8 साल से अवैध संबंध थे. वह उसके साथ ही रहना चाहती थी.
यूं दिया अपनी पूरी योजना को अंजाम
सुष्या की नाता विवाह की तारीख नजदीक आते देखकर दोनों ने गमेर गाडरी को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. योजना के तहत बेटी ने 29 अप्रेल की सुबह करीब 5 बजे पिता को कुएं की तरफ किसी काम से भेज दिया. वहां पर आरोपी बाबूलाल तेली गमेर गाडरी को मोटसाइकिल पर बिठाकर जैतपुरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर ले गया. वहां कुएं के पास जाकर उसे बाइक से नीचे गिरा दिया. बाद में गला दबाकर मार डाला और कुएं में फेंक दिया. हत्या के बाद उसने प्रेमिका सुशीला उर्फ सुष्या गाडरी को फोन कर इसकी सूचना भी दी थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chittorgarh news, Crime News, Murder case, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 19:49 IST








