IPL के बाद राशिद खान फ‍िर दिखाएंगे कमाल, टीम का हुआ ऐलान, अब World Cup पर जोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

आईपीएल 2023 में बेहतरीन फॉर्म में हैं राशिद खान
23 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में हैं सबसे आगे

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2023 के 62वें मुकाबले में सोमवार को गुजरात टाइटंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी. डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में भी शानदार खेल दिखाया है. टीम ने अब तक 12 मैचों में 8 में जीत दर्ज कर 16 प्‍वाइंट हासिल किए हैं. हार्दिक पंड्या की टीम अगर हैदराबाद को हरा देती है तो वह प्‍लेऑफ में अपनी जगह पक्‍की कर लेगी. गुजरात की इस कामयाबी की एक वजह राशिद खान भी हैं. लीग में सबसे ज्‍यादा विकेट लेकर करामाती खान पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं. राशिद बल्‍ले से भी खूब धूमधड़ाका कर रहे हैं.

आईपीएल के बाद राशिद खान श्रीलंकाई टीम के लिए परेशानी का सबब बनेंगे. दरअसल, अफगानिस्‍तान और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसकी शुरुआत 2 जून से होगी. अफगानिस्‍तान बोर्ड ने सोमवार को श्रीलंका दौरे के लिए 15 सदस्‍यीय टीम का ऐलान किया. इसमें अनुभवी के साथ युवा खिलाडि़यों को भी जगह दी गई हैं. इस सीरीज के जरिए अफगानिस्तान टीम अक्‍टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारियां शुरू करेगी. बता दें कि अफगानिस्तान वर्ल्‍ड कप 2023 के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि श्रीलंका को क्वालीफायर्स मुकाबले खेलने हैं.

भारत से सीधे जाएंगे श्रीलंका
श्रीलंका के लिए घोषित अफगानिस्‍तान टीम में शामिल कई खिलाड़ी इस वक्‍त आईपीएल में खेल रहे हैं. इसमें राशिद खान के अलावा नूर अहमद, रहमानुल्लाह गुरबाज शामिल हैं. आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को खेला जाएगा. ऐसे में इन खिलाडि़यों के भारत से सीधे श्रीलंका जाने की संभावना है. अफगानी स्क्वायड में 21 साल के अनकैप्ड तेज गेंदबाज अब्दुल रहमान को भी जगह दी गई है. टीम की अगुआई हशमतुल्लाह शाहिदी करेंगे.

WTC Final से पहले डरा ऑस्ट्रेलियाई बैटर, कहा-उम्‍मीद कम, खौफ की वजह भी बताई

राशिद खान की बात करें तो वह आईपीएल 2023 के 12 मैचों में 23 विकेट चटकाकर पर्पल कैप की रेस में अब तक सबसे आगे हैं. राशिद खान ने पिछले मैच में अपने बल्‍ले से भी खूब कोहराम मचाया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्‍होंने 32 गेंद में 246.88 की स्ट्राइक रेट नाबाद 79 रन बनाए. राशिद ने अपनी तूफानी पारी में 10 छक्‍के उड़ाए. राशिद के युवा साथी नूर अहमद ने भी आईपीएल में खूब चमक बिखेरी है. गुजरात टाइटंस के स्पिनर ने 8 मैचों में 11 विकेट लिए हैं.

Punjab के बॉलर की हुई जोरदार कुटाई, कोच था बेफ‍िक्र, समझाई ऐसी थ्‍योरी चकरा गया खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान की वनडे टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, अब्दुल रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक.

Tags: Afganistan, Gujarat Titans, IPL 2023, Rashid khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें