आदित्य तिवारी/भोपाल: राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से इस वर्ष के पांचवीं एवं आठवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आ गए हैं. इस बोर्ड पैटर्न में कराई गई परीक्षा के नतीजे ग्रेड पर आधारित हैं, जिसमें प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने पछाड़ दिया है. वहीं, मदरसा में 55% विद्यार्थी फेल हो गए हैं.
5वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम 82.27% रहे. वहीं 8वीं कक्षा में 76.09% विद्यार्थी पास हुए हैं. शहरों के बच्चों की तुलना में गांव क्षेत्र के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया है. पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे ग्रामीण क्षेत्रों के 86.58% विद्यार्थियों का सफल परिणाम रहा, वहीं 72.73% आंकड़ा शहर का रहा. अगर आठवीं कक्षा की बात करें तो इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 78.96% और शहरी क्षेत्रों में 68.83% विद्यार्थी सफल रहे.
स्टूडेंट्स में छात्रों की तुलना में छात्राओं का परीक्षा परिणाम ज्यादा अच्छा रहा. यदि 5वीं कक्षा की बात करें तो इसमें 84.3% छात्राएं एवं 80.3% छात्र पास हुए. 8वीं में 73.5% छात्र, 78.9% छात्राएं पास हुईं. रिजल्ट को सोमवार के दिन दोपहर 12:30 बजे स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा भोपाल में महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान में जारी किया गया.
आपके शहर से (भोपाल)

MP : कांग्रेस के इन 5 पांच किलों पर अमित शाह तय करेंगे रणनीति, इन सीटों पर लगातार 7 चुनाव हार चुकी है बीजेपी

ग्वालियर में हो सकेगा पुराने वाहनों का स्क्रैप, सर्टिफिकेट भी मिलेगा…ले सकते हैं ये छूट

MP Weather: सूरज ने उगली आग, भिंड और खरगोन में पारा 46 के पार, लेकिन इन इलाकों में हल्की बारिश के आसार

MP का यह समाज अब अपनाएगा पंच व्यवस्था, घरेलू विवादों को निपटाने की पहल

आग उगल रहा सूरज…भिंड में पहली बार पारा 47 डिग्री पर पहुंचा, अभी राहत की उम्मीद कम

MP Board 8th Result: 8वीं में आए कितने नंबर, यहां तुरंत करें चेक, ये रहा Direct link

Wildlife Video: आधी रात घर में दिखा 12 फीट का मगरमच्छ, लोगों की उड़ गई नींद

3 नाबालिगों ने किया 12 साल के लड़के का मर्डर, बहन से बात करने पर हुआ झगड़ा

Positive: नगरपालिका की अनोखी पहल! भगवान को चढ़ाए फूलों से यहां बनती हैं अगरबत्ती, देखें तस्वीरें

MP : कांग्रेस दफ्तर भोपाल में जब अचानक पहुंचे ‘राहुल गांधी’, मच गयी सेल्फी लेने की होड़

Crime: मदर्स डे पर तीसरी पत्नी बोली-बेटा साथ रहेगा या मैं, पति ने कर दी 7 साल के मासूम की हत्या
12 साल बाद हुए बोर्ड पेपर
12 साल बाद इस वर्ष प्रदेश के सरकारी या प्राइवेट विद्यालयों में परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर मार्च से अप्रैल माह के मध्य हुई थी. पांचवीं और आठवीं कक्षा के बोर्ड पैटर्न पर एग्जाम पिछले साल केवल सरकारी विद्यालयों में किए गए थे. यह एग्जाम बोर्ड पैटर्न पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम में हुए संशोधन के बाद प्रारंभ हुई है. लास्ट बोर्ड साल 2010 में था.
5वीं का ऐसा रहा परिणाम
– 9322 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने 5वीं की परीक्षा दी. 7306 (78.37%) छात्र-छात्राएं सफल.
परीक्षा पास प्रतिशत
– सरकारी स्कूल में 7,27,759 ने दी परीक्षा. 6,13,765 पास. परिणाम 84.34%
– प्राइवेट स्कूल में 4,48,660 ने दी परीक्षा. 3,54,767 पास, परिणाम 79.07%
– मदरसा में 3464 ने दी परीक्षा. 2169 पास. परियाम 62.62%
– कुल 11,79,883 बच्चों ने दी परीक्षा, 9,70,701 हुए पास, रिजल्ट 82.27%
क्षेत्रवार परिणाम
– ग्रामीण क्षेत्र में 8,75,753 ने दी परीक्षा, 7,49,501 पास, रिजल्ट 85.58%
– शहरी क्षेत्र में 3,04,130 ने दी परीक्षा, 2,21,200 पास, रिजल्ट 72.73%
लड़कियां रहीं आगे
– 6,06,724 छात्रों ने दी परीक्षा, 4,87,418 हुए पास, रिजल्ट 80.34%
– 5,73,159 छात्राओं ने दी परीक्षा, 4,83,283 हुईं पास, रिजल्ट 84.32%
संभाग (A) और ग्रेड (A) छात्र प्रतिशत
भोपाल: 79.2% और छात्र 12.8%
इंदौर: 89.0% और छात्र 10.7%
ग्वालियर: 82.6% और छात्र 10.6%
जबलपुर: 89.3% और छात्र 17.2%
उज्जैन: 84.0% और छात्र 11.5%
नर्मदापुरम: 75.3% और छात्र 11.2%
सागर: 69.8% और छात्र 8.8%
शहडोल: 90.2% और छात्र 13.0%
चंबल: 87.8% और छात्र 14.6%
रीवा: 78.6% और छात्र 14.1%
24 लाख बच्चों ने दी परीक्षा
राज्य शिक्षा केंद्र के निदेशक धनराजू एस ने जानकारी दी कि साल 2022-23 के सेशन में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल एवं मदरसों के क्लास 5वीं संग कक्षा 8वीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों की परीक्षा बोर्ड पैटर्न में करवाई गई थी. जिसमें 24 लाख विद्यार्थी एग्जाम में शामिल हुए, इसमें से 87 हजार सरकारी, 24 हजार प्राइवेट और 1 हजार से अधिक मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे थे.
12 हजार से ज्यादा सेंटर बने थे
पांचवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा 31 मार्च को समाप्त हुई थी. वहीं 1 अप्रैल को आठवीं की अंतिम बोर्ड परीक्षा थी. इन बोर्ड परीक्षा को करवाने के लिए मध्यप्रदेश में 12 हजार से ज्यादा सेंटर बनवाए गए थे. राज्य शिक्षा केंद्र के प्रवक्ता अमिताभ अनुरागी ने जानकारी दी कि बीते वर्ष शिक्षा का अधिकार अधिनियम में संशोधन हुआ था. जिसमें राज्यों को यह चुनाव करने का अवसर मिला की किस क्लास में बोर्ड पैटर्न लागू करवाना है और किस में नहीं. जिसमें प्रदेश में पांचवी और आठवीं में बोर्ड पैटर्न को लागू करवाया गया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bhopal news, Mp board results, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 19:39 IST








