आग उगल रहा सूरज…भिंड में पहली बार पारा 47 डिग्री पर पहुंचा, अभी राहत की उम्मीद कम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अरविंद शर्मा/भिंड: भिंड में सूरज आग उगल रहा है. पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है. गर्मी इस सीजन में पहली बार तापमान 47 डिग्री तक पहुंच गया है. ऐसे में लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है. दोपहर में कड़ाके की धूप और गर्म हवाओं ने लू का अहसास करा दिया है.

जिले में एक दिन पहले की बात करें तो रविवार के दिन तापमान 46.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था. वहीं दिन के साथ ही रातें भी गर्म होने लगी हैं. भीषण गर्मी के कारण कूलर, पंखे भी फेल होते नजर आ रहे हैं. मौसम वैज्ञानिक ओमप्रकाश शर्मा के अनुसार, आने वाले समय मे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है.

गर्मी से ऐसे करे बचाव
भीषण गर्मी को देखते हुए बचाव भी बहुत जरूरी है. डॉ. पुलक जेसवानी के अनुसार, पानी पर्याप्त मात्रा में पीते रहें, हो सके तो धूप में जाने से बचें. नींबू पानी, लस्सी, छाछ, जलजीरा, दही, नारियल पानी आदि का सेवन खूब करें. ताजा एवं स्वच्छ भोजन का सेवन करें. सफेद व हल्के रंग के पतले वस्त्रों का उपयोग करें.

आपके शहर से (भिंड)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

आज का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार भिंड में सोमवार की सुबह 11 बजे ही अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया है.

Tags: Bhind news, Heat Wave, Mp news, MP weather

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें