गाजियाबाद-नोएडा-फरीदाबाद को जोड़ेगा यह एक्सप्रेसवे, मात्र 30 मिनट का होगा सफर, ये रहा पूरा रूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर (Delhi- NCR) में रहने वाले लोगों के लिए एक और अच्छी खबर आई है. यूपी और हरियाणा सरकार (UP and Haryana Govt)  मिलकर फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (FNG) एक्‍सप्रेसवे का निर्माण कर रही है, जिसके बन जाने के बाद दिल्ली-एनसीआर के कई शहरों की दूरियां घट जाएंगी. खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, दादरी और बुलंदशहर में प्रस्तावित न्यू नोएडा, फरीदाबाद सहित यूपी और हरियाणा के कई और जिलों में आवागमन की सुविधा और आसान हो जाएगी. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए यमुना नदी पर एक और पु‍ल बनाने का भी प्लान तैयार कर लिया गया है. इस पुल के निर्माण में आधा पैसा हरियाणा और आधा नोएडा प्राधिकरण देगा.

इस एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर बन रहे 600 मीटर पुल पर तकरीबन 300 करोड़ रुपए का खर्च आने का अनुमान है. फिलहाल इस पुल का अलाइनमेंट का काम फाइनल नहीं हुआ है. वहीं, अगर पुल की एप्रोच रोड की बात करें तो नोएडा अपनी तरफ से एप्रोच रोड बनवाएगा और फरीदाबाद की तरफ हरियाणा सरकार काम करवाएगा.

FNG expressway, faridabad-noida-ghaziabad expressway, faridabad-noida connectivity, FNG expressway route map, FNG expressway completion date, FNG expressway status, FNG expressway latest news, Ghaziabad news in hindi, , Faridabad latest news, Noida news in hindi

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

एफएनजी एक्‍सप्रेसवे का काम काफी सालों से लटका हुआ था. (Image : Canva)

दिल्ली-एनसीआर के लिए कितना अहम है यह एक्सप्रेसवे
दिल्ली-एनसीआर की अहम कनेक्टिविटी वाले इस प्रोजेक्ट में पिछले कई महीनों से कुच पेंच फंस गया था. यमुना नदी पर बनने वाली पुल की जिम्मेदारी लेने से ने तो हरियाणा सरकार और न ही नोएडा प्राधिकरण यानी यूपी सरकार ही तैयार थी. लेकिन, एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने अब इसका समाधान निकाल लिया है. हरियाणा सरकार औऱ नोएडा प्राधिकऱण दोनों मिलकर इस पुल का रखरखाव देखेगी. इसके लिए दोनों ने एक-दूसरे को स्वीकृति दे दी है.

ये भी पढ़ें: New Noida: नोएडा और ग्रेटर नोएडा से कितना अलग होगा न्यू नोएडा? शिकागो और सिंगापुर के तर्ज पर मिलेंगी आपको वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी

बता दें कि इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को हरियाणा के मास्टर प्लान में भी शामिल किया जा चुका है. ऐसे में यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर के लिए अहम कड़ी साबित हो सकता है. इसके लिए यमुना नदी पर बनने वाले पुल का डीपीआर पीडब्ल्यूडी तैयार कराएगी. नोएडा की तरफ से एफएनजी का अलाइनमेंट एक्सप्रेसवे तक तय है. इस पुल का निर्माण मंगरौली के आसपास यमुना नदी के पास होगा. फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद की सीधी कनेक्टिविटी को एनसीआर प्लानिंग बोर्ड ने भी जरूरी माना है.

Tags: Delhi-NCR News, Expressway New Proposal, Faridabad News, Ghaziabad News, Noida news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें