ब्लड शुगर कंट्रोल करने में ये हरे पत्ते हैं दमदार, हार्ट डिजीज का रिस्क भी करते हैं कम, जान लें बड़े फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

दिल संबंधी बीमारियों में भी करी पत्ते का सेवन लाभदायक हो सकता है.
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकता है करी पत्ता.

Curry Leaves Health Benefits: लगभग सभी भारतीय घरों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करी पत्तों का प्रयोग किया जाता है. कई फूड डिशेस तो ऐसी हैं जिनमें करी पत्ता न डला हो तो डिश का स्वाद फीका सा महसूस होने लगता है. ऐसा नहीं है कि करी पत्ता सिर्फ टेस्ट बढ़ाने के ही काम आता है, बल्कि करी पत्ता के अंदर कई ऐसे औषधीय गुण छिपे हुए हैं जो शरीर को बड़ी बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. करी पत्तों का नियमित सेवन डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मददगार हो सकता है. इसके साथ ही दिल संबंधी बीमारियों में भी करी पत्ते का सेवन लाभदायक हो सकता है.
करी पत्ते में पैन रिलीविंग और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक, पोषक तत्वों से भरपूर कढ़ी पत्ता एंटी कैंसर इफेक्ट भी रखता है. छोटे सा नजर आने वाला हरा करी पत्ता गुणों के मामले में काफी ‘बड़ा’ नज़र आता है. आइए जानते हैं इसके सेवन के फायदे.

करी पत्ता के फायदे

1. हार्ट डिजीज – आजकल की लाइफ स्टाइल में दिल की बीमारियां कम उम्र में ही लोगों को अपना शिकार बना रही हैं. ऐसे में करी पत्ते का नियमित सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है. करी पत्तों का सेवन कोलेस्ट्रॉल घटाने के साथ ट्राईग्लाइसेराइड लेवल को कम करता है. बता दें कि कोलेस्ट्रॉल का लेवल हाई होने पर ये हार्ट अटैक की भी बड़ी वजह बनता है.

इसे भी पढ़ें: अर्थराइटिस में असरदार है सहजन फली, किडनी स्टोन का रिस्क करती है कम, 5 गजब के फायदे जान लें

2. न्यूरोप्रोटेक्टिव प्रॉपर्टीज – करी पत्तों का सेवनन हमारे नर्वस सिस्टम के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है. कुछ रिसर्च में सामने आया है कि ब्रेन समेत हमारे अन्य नर्वस सिस्टम मको हेल्दी और सुरक्षित रखने में करी पत्तों में मौजूद पोषक तत्व मदद करते हैं. बता दें कि नर्वस सिस्टम प्रभावित होने पर अल्जाइमर डिजीज होने का रिस्क बढ़ जाता है. करी पत्तों का नियमित सेवन अल्जाइमर की परेशानी से भी बचा सकता है.

3. एंटी कैंसर इफेक्ट – करी पत्ते के अंदर एंटी कैंसर प्रॉपर्टीज भी होती हैं. टेस्ट ट्यूब स्टडीज में भी ये बात सामने आई है. इसके साथ ही करी पत्तों में दर्द को कम करने वाली प्रॉपर्टीज भी पाई जाती हैं. स्टडीज में ये भी सामने आया है कि सीधे तौर पर करी पत्ते खाने से भी दर्द में आराम मिल सकता है.

इसे भी पढ़ें: सुनहरे रंग के इन बीजों से घट जाएगा कोलेस्ट्रॉल! ब्लड शुगर भी रहेगी कंट्रोल, 5 बड़े फायदे कर देंगे हैरान

4. ब्लड शुगर – आजकल डायबिटीज की समस्या बेहद आम हो चुकी है. कम उम्र में ही लोग डायबिटीज का शिकार होने लगे हैं. डायबिटीज होने के बाद ब्लड शुगर का तेजी से कम या ज्यादा होना बड़ी मुसीबत का सबब बन जाता है. ऐसे में करी पत्ते ब्लड शुगर लेवल को मैंटेन करने में बेहद असरदार साबित हो सकते हैं. इसके साथ ही किडनी डैमेज होने से रोकने में भी करी पत्ते फायदेमंद हो सकते हैं.

Tags: Health, Healthy food, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें