
निशा राठौड़/ उदयपुर. किसी भी इंसान को दो वक्त भोजन मिलना ही उसके जीवन का असल उद्देश्य माना गया है. लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी भी समय पर नसीब नहीं हो पाती है. कुछ ऐसे ही लोगों की मदद के लिए उदयपुर के अरवाना मॉल की तरफ से एक अनूठी पहल की शुरुवात की गई. जहां मॉल के बाहर दो फ्रिज लगाए है. जिसमें कोई भी व्यक्ति बचा हुआ भोजन रख सकता है.ओर जिसे जरुरत हो वह वहां से खाना लेकर जा सकता है.
दुबई में देखी यह व्यवस्था
उदयपुर के अरवाना मॉल के संचालक हसन पालीवाला ने बताया की वे जब दुबई गए तब उन्होंने अपनी घर की बिल्डिंग के बाहर इस तरह के फ्रिज देखे जिसमें बचा हुआ खाना रखा जाता है. जिस किसी को भी उस भोजन की आवश्यकता होती है, वह वहां से भोजन ले जाता है. इसी के चलते उदयपुर में भी इसे शुरु किया.
रोजाना कई लोगों को मिल रहा भोजन
उदयपुर में यह मॉल शहर के ऐसी जगह है जहा रोजाना सैकड़ों दिहाड़ी मजदूर काम के लिए आते है. ऐसे में कई ऐसे मजदूर भी होते है जिन्हे दिहाड़ी नहीं मिलती है और उन्हें मजबूरन भूखे ही अपनी रात गुजारनी पड़ती है. लेकिन मॉल के बाहर लगाएं गए फ्रिज का खाना उन लोगों के लिए काफ़ी फायदेमंद साबित हो रहा है. इससे उन्हें स्वच्छ भोजन मिल रहा है.
मॉल की तरफ से रहती है खास व्यवस्था
अरवाना मॉल के संचालक ने बताया कि अगर उनके यहां पर कोई बल्क में भोजन लेकर आता है तो वह उन्हें उनके स्टाफ की मदद से फूड पैकेट में बदल देते है. इसके बाद नॉनवेज वाले फ्रिज नानवेज फूड और वेज फ्रिज में वेज फूड रख देते है. जिससे जिसे जैसी जरुरत हो वह खाना खा सके. इसके लिए उनसे कोई भी पूछताछ भी नहीं की जाती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 16:57 IST








